पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jyotiraditya Scindia: Jyotiraditya Scindia BJP Madhya Pradesh Rajya Sabha Election Candidate Today Announcement Latest Updates On Former Congress Leader

भाजपा में शामिल होने के 3 घंटे बाद पार्टी ने सिंधिया को मध्यप्रदेश से प्रत्याशी बनाया, कुल 11 उम्मीदवारों का ऐलान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंधिया को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए जेपी नड्डा। - Dainik Bhaskar
सिंधिया को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए जेपी नड्डा।
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को दोपहर 2.50 बजे भाजपा में शामिल हुए
  • सिंधिया को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई

नई दिल्ली. भाजपा में शामिल होने के 3 घंटे बाद पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया है। दोपहर 2.50 बजे भाजपा ने सिंधिया को मध्यप्रदेश से प्रत्याशी बनाया है, जहां राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना है। भाजपा ने बुधवार को कुल 11 उम्मीदवारों का ऐलान किया। इनमें से दो सीटें सहयोगी दलों को दी गई हैं। महाराष्ट्र से आरपीआई के रामदास आठवले और असम से बीपीएफ के बुस्वजीत डाइमरी को उम्मीदवार बनाया गया है। मध्यप्रदेश से सिंधिया के अलावा अभी दूसरे उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया है।

क्रमांकउम्मीदवारराज्य
1भुवनेश्वर कालीताअसम
2विवेक ठाकुरबिहार
3अभय भारद्वाजगुजरात
4रमीलाबेन बारागुजरात
5दीपक प्रकाशझारखंड
6लिएसेंबा महाराजामणिपुर
7ज्योतिरादित्य सिंधियामध्य प्रदेश
8उदयना राजे भोंसले महाराष्ट्र
9राजेंद्र गहलोतराजस्थान
10रामदास आठवले (आरपीआई)महाराष्ट्र
11बुस्वजीत डाइमरी (बीपीएफ)असम

राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होंगे
देश के 17 राज्यों में राज्यसभा की 56 खाली सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होने हैं। इनमें से 55 सीटें सांसदों के कार्यकाल पूरे होने से खाली हुई हैं। वहीं, हरियाणा की एक सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह के इस्तीफे से खाली हुई है। उनका कार्यकाल 2022 में पूरा होना था। इस सीट पर उपचुनाव भी 26 मार्च को ही होगा। सबसे ज्यादा 7 सीटें महाराष्ट्र में खाली हो रही हैं। तमिलनाडु में 6, प. बंगाल और बिहार में 5-5, ओडिशा, गुजरात और आंध्र प्रदेश में 4-4, मध्य प्रदेश, हरियाणा, असम और राजस्थान में 3-3 सीटें खाली हो रही हैं। इनके अलावा तेलंगाना, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 2-2 सीटें, वहीं मणिपुर, मेघालय, हिमाचल प्रदेश में एक-एक सीट खाली हो रही है।

खबरें और भी हैं...