पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kamal Nath, MP Govt Political Crisis Timeline Latest News [Photos Updates]; Know What Happened In Madhya Pradesh Politics

सिंधिया की मोदी और शाह से मुलाकात से लेकर उनके भाजपा में शामिल होने तक का घटनाक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा मुख्यालय में सिंधिया ने बुधवार को सदस्यता ग्रहण की। साथ में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - Dainik Bhaskar
भाजपा मुख्यालय में सिंधिया ने बुधवार को सदस्यता ग्रहण की। साथ में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा।
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली, कहा- कांग्रेस में मेरा मन बहुत व्यथित था
  • इससे पहले कांग्रेस ने बुधवार को अपने विधायकों को जयपुर और भाजपा ने मंगलवार रात को हरियाणा के मानेसर भेजा

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश में जारी सियासी हलचल की स्थिति कुछ-कुछ साफ होती जा रही है। कांग्रेस छोड़ने के 27 घंटे बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार दोपहर 2.30 बजे भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने मंगलवार दोपहर 12.10 बजे कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की चिट्‌ठी ट्वीट की थी। इसके बाद मप्र की राजनीति में बहुत कुछ बदल गया। 22 कांग्रेस विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। अपना गढ़ बचाने के लिए भाजपा ने अपने विधायक हरियाणा के मानेसर और कांग्रेस ने जयपुर भेजे हैं। कुछ विधायक भोपाल और बागी विधायक बेंगलुरु में हैं।

सिंधिया ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में कहा कि कर्जमाफी और रोजगार के मामले पर मध्यप्रदेश सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए। ट्रांसफर और भ्रष्टाचार का माफिया राज्य में चल रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा मन बहुत व्यथित था। कांग्रेस अब वह पार्टी नहीं है, जिसकी स्थापना हुई थी। तस्वीरों में जानिए दो दिन में कब, क्या हुआ?

भाजपा के हुए सिंधिया: जगह: दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय, वक्त: बुधवार दोपहर 2.30 बजे

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

नए सफर पर सिंधिया: जगह: दिल्ली स्थित सिंधिया का घर, समय: बुधवार दोपहर 2.10 बजे भाजपा मुख्यालय के लिए निकले

सिंधिया को लेने के लिए भाजपा ने अपने प्रवक्ता जफर इस्लाम को भेजा था।
सिंधिया को लेने के लिए भाजपा ने अपने प्रवक्ता जफर इस्लाम को भेजा था।

कांग्रेस की कुनबे को बचाने की कोशिश: जगह: भोपाल एयरपोर्ट, समय: बुधवार सुबह 10 बजे

कांग्रेस विधायकों को जयपुर भेजा गया।
कांग्रेस विधायकों को जयपुर भेजा गया।

विधायकों को तीन बसों में एयरपोर्ट पहुंचाया गया।
विधायकों को तीन बसों में एयरपोर्ट पहुंचाया गया।

भाजपा में भी फूट का डर, विधायकों को सुरक्षित जगह भेजा: जगह: भोपाल एयरपोर्ट, समय: मंगलवार रात 11:30 बजे

मंगलवार रात को भाजपा ने अपने विधायकों को हरियाणा के मानेसर भेजा।
मंगलवार रात को भाजपा ने अपने विधायकों को हरियाणा के मानेसर भेजा।

कांग्रेस के बागी विधायकों का इस्तीफा, देने पहुंचे भाजपा नेता: जगह: भोपाल में स्पीकर का घर, समय: मंगलवार शाम 5:44 बजे 

भाजपा नरोत्तम मिश्रा 19 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा लेकर स्पीकर एनपी प्रजापति के घर पर पहुंचे।
भाजपा नरोत्तम मिश्रा 19 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा लेकर स्पीकर एनपी प्रजापति के घर पर पहुंचे।

पता बदला, नेम प्लेट अब भाजपा कार्यालय में लगेगी: जगह: भोपाल में कांग्रेस का दफ्तर, समय: मंगलवार शाम 5:10 बजे

सिंधिया के इस्तीफा के बाद भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय में लगी उनकी नेम प्लेट हटा दी गई।
सिंधिया के इस्तीफा के बाद भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय में लगी उनकी नेम प्लेट हटा दी गई।

इस्तीफों के साथ बागी विधायक: जगह: बेंगलुरु का रिजॉर्ट, समय: मंगलवार दोपहर 2 बजे

6 मंत्रियों समेत सिंधिया गुट के 19 विधायक बेंगलुरु में अपने इस्तीफे के साथ।
6 मंत्रियों समेत सिंधिया गुट के 19 विधायक बेंगलुरु में अपने इस्तीफे के साथ।

सिंधिया का इस्तीफा: जगह: दिल्ली, समय: मंगलवार दोपहर 12.10 बजे 

सिंधिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की चिट्‌ठी ट्वीट की।
सिंधिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की चिट्‌ठी ट्वीट की।

मोदी-शाह से मुलाकात के बाद रणनीति तय: जगह: पीएम आवास, समय: मंगलवार दोपहर 11.55 बजे 

अमित शाह और सिंधिया मंगलवार को मोदी से मुलाकात के बाद एक साथ एक कार में निकले।
अमित शाह और सिंधिया मंगलवार को मोदी से मुलाकात के बाद एक साथ एक कार में निकले।

खबरें और भी हैं...