• Hindi News
  • National
  • Karnataka BJP Leader Viral Video; V Somanna Slapped Woman In Chamarajanagar | Karnataka News

कर्नाटक में भाजपा के मंत्री ने महिला को मारा थप्पड़:विरोध के बजाए महिला ने पैर छुए, जमीन नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंची थी

बेंगलुरु5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

कर्नाटक के हाउसिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर विकास मंत्री वी सोमन्ना का एक महिला को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। ये वाकया हंगला गांव में शनिवार को एक कार्यक्रम में हुआ, जहां मंत्री लोगों को लैंड टाइटल्स (जमीन के पेपर) देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एक महिला मंत्री के पास कुछ शिकायत लेकर पहुंच गई। मंत्री ने जैसे ही महिला की बात सुनी और उसे थप्पड़ जड़ दिया। लेकिन महिला ने थप्पड़ का विरोध करने की बजाय मंत्री के पैर छू लिए।

मंत्री ने महिला से मांगी माफी
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने दावा किया है कि मंत्री ने उसे थप्पड़ नहीं मारा था बल्कि उसे दिलासा दिया था। महिला ने बयान में कहा कि वह एक गरीब परिवार से है और उसने मंत्री से जमीन देकर उसकी मदद करने की अपील की थी। उन्होंने हमें जमीन दे दी है और हमारा कर्जा भी चुकाया। हालांकि दावा ये भी किया जा रहा है कि बाद में मंत्री ने महिला से माफी भी मांगी।

कार्यक्रम में कर्नाटक भू-राजस्व अधिनियम की धारा 94सी के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि नियमितीकरण के लिए लगभग 175 लोग मालिकाना हक के पात्र थे।

कांग्रेस ने की मंत्री को बर्खास्त करने की मांग
वीडियो वायरल होने के बाद से कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा मंत्रियों को घमंड चढ़ गया है। उन्होंने कहा कि सोमन्ना ने थप्पड़ मारकर एक असहाय महिला को जमीन पर पटक दिया।

कर्नाटक के मंत्रियों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

ऑडियो लीक से कर्नाटक में फिर नाटक, कानून मंत्री बोले- सरकार नहीं चला रहे, मैनेज कर रहे

कर्नाटक के कानून मंत्री जे सी मधुस्वामीका का एक ऑडियो लीक हुआ था। इसमें वह कह रहे थे कि हम सरकार चला नहीं रहे हैं, बस इसे मैनेज कर रहे हैं। उनका यह ऑडियो 13 अगस्त को वायरल हुआ था। हालांकि, इस पर CM बोम्मई ने सफाई देते हुए कहा था कि इसे गलत तरीके से लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

कर्नाटक के मंत्री ने कहा था 2024 में बंट जाएगा राज्य, उमेश कट्टी ने पीएम का दिया था हवाला

कर्नाटक के खाद्य, सिविल आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री उमेश कट्टी ने हाल ही में एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद देश में राज्यों की संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी और कर्नाटक दो टुकड़ों में बंट जाएगा, जिसमें उत्तरी कर्नाटक नए राज्यों में शामिल हो जाएगा।

यह बात उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाला देते हुए बेलगावी में कही थी। उन्होंने कहा था कि मोदी ने 2024 के चुनावों के बाद देश में 50 राज्य बनाने का फैसला किया है। मुझे पता चला है कि वह इस पर विचार कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...