कर्नाटक BJP सांसद प्रताप सिम्हा के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने मैसूर के एक बस स्टॉप को बुलडोजर से गिराने की चेतावनी दी है। दरअसल यह बस स्टॉप मैसूर-ऊटी रोड पर बना है। इसकी छत पर तीन गुंबद बने हुए हैं, जिससे यह दूर से किसी मस्जिद की तरह नजर आता है।
सांसद ने सोशल मीडिया पर देखा था स्ट्रक्चर
मैसूरु के सांसद ने रविवार को मैसूरु में 'टीपू निजाकंसुगलु' (टीपू के सच्चे सपने) नाम के इवेंट में बोलते हुए यह टिप्पणी की। सांसद प्रताप ने कहा, 'सोशल मीडिया पर इस बस स्टॉप को देखा था। इसमें 3 गुंबद हैं, बीच में बड़ा और अगल-बगल छोटे गुंबद। वह केवल एक मस्जिद है। मैंने इंजीनियरों से तीन-चार दिनों में इस ढांचे को गिराने के लिए कहा है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं खुद एक JCB लाकर उसे तोड़ दूंगा।'
कांग्रेस का सवाल- गुंबद वाले सरकारी दफ्तर भी गिरा दोगे?
वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद के बयान के बाद उठे विवाद में कांग्रेस भी कूद गई है। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख सलीम अहमद ने सांसद के बयान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि मैसूर सांसद का यह बयान मूर्खतापूर्ण है। प्रताप सिम्हा एक सांसद हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि वे क्या बोल रहे हैं। क्या वह उन सरकारी दफ्तरों को भी गिरा देंगे, जिनमें गुंबद बने हैं?” पहले उन्हें इसका जवाब देने दें। लोग इस सरकार से तंग आ चुके हैं क्योंकि कोई विकास नहीं हुआ है।"
पिछले दिनों हुए इन विवादों से जुड़ी खबरें भी पढ़ें...
मलाली मस्जिद विवाद में कोर्ट सुनवाई को राजी
मेंगलुरु स्थित मलाली मस्जिद विवाद पर यहां की एडिशनल सिविल कोर्ट सुनवाई के लिए राजी हो गई है। अदालत ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) की अर्जी मंजूर कर ली। वहीं, मुस्लिम पक्ष की अर्जी खारिज कर दी। VHP का दावा है कि मलाली मस्जिद मंदिर को ढहाकर बनाई गई थी। यह वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद की ही तरह केस है। पढ़ें पूरी खबर...
कांग्रेस नेता बोले- हिंदू शब्द का अर्थ बहुत गंदा
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने कहा है कि हिंदू शब्द का मतलब बहुत गंदा होता है। उनके इस बयान से विवाद पैदा हो गया है। भाजपा ने उनके बयान को हिंदुओं का अपमान और उकसाने वाला बताया है। वहीं कांग्रेस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पढ़ें पूरी खबर...
कौन हैं पैगंबर पर आपत्तिजनक बयान देने वाले BJP विधायक
टी राजा की वेबसाइट कहती है कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस की युवा शाखा हिंदू वाहिनी से जुड़े रहे हैं। 2014 में पहली बार विधायक बनने से पहले उन्होंने गौ रक्षा आंदोलन में भाग लिया था। राजा ने शुरुआत में अपने घर के बाहर ऑडियो और वीडियो कैसेट बेचने की एक दुकान चलाई। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.