नड्डा का राहुल पर तंज- नाच न जाने आंगन टेढ़ा:कर्नाटक में BJP अध्यक्ष बोले- कांग्रेस चुनाव हारने पर कहती है...लोकतंत्र खत्म हो गया

बेंगलुरु2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक के छल्लाकेरे में भाजपा अध्यक्ष नड्डा का फुलों की माला से स्वागत किया गया। - Dainik Bhaskar
कर्नाटक के छल्लाकेरे में भाजपा अध्यक्ष नड्डा का फुलों की माला से स्वागत किया गया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को छल्लाकेरे मे कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा- राहुल गांधी विदेश में कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया। तुम (कांग्रेस) चुनाव नहीं जीते तो लोकतंत्र खत्म हो गया। नाच न जाने आंगन टेढ़ा...ऐसे ही हैं राहुल गांधी। ये अमेरिका, यूरोप को कहते हैं कि भारत में दखल दो और लोकतंत्र को बचाओ।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा दो दिन के कर्नाटक दौरे पर पहुंचे हैं। अपने दो दिन के दौरे के दौरान वे कई रोड शो और चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वे आज संगठन की बैठक भी करेंगे। 18 मार्च को नड्डा ने पार्टी कैंपेन कमेटी और पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च के आखिरी हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। हाल ही चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार 3 दिन के कर्नाटक दौरे पर थे। वे यहां विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे।

दो दिन के कर्नाटक दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोड शो और कई चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
दो दिन के कर्नाटक दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोड शो और कई चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

नड्डा बोले- भाजपा सरकार ने 9 साल में 74 एयरपोर्ट बनाए
जे पी नड्डा ने कहा कि 70 साल में देश में 74 एयरपोर्ट बने और 9 साल में भाजपा सरकार ने देश में 74 एयरपोर्ट बनाए। आज कर्नाटक में 11 एयरपोर्ट बन रहे हैं और हर रेलवे स्टेशन को रिडिजाइन किया जा रहा है।

25 मार्च को PM मोदी की रैली, 23-24 मार्च को अमित शाह की चुनावी सभा
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, PM मोदी 25 मार्च को कर्नाटक दौरे पर जा सकते हैं। दो महीने के भीतर उनकी ये सातवीं कर्नाटक यात्रा होगी। इससे पहले पिछले रविवार को PM मोदी मांड्या और हुबली-धारवाड़ पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले कांग्रेस-JDS के गढ़ मंड्या में रोड शो किया और फिर एक जनसभा को संबोधित किया।

PM मोदी की कर्नाटक दौरे से पहले गृहमंत्री अमित शाह 23 और 24 मार्च को कर्नाटक में चुनावी सभाओं, रैलियों को संबोधित करेंगे। साथ ही पार्टी की बैठक में भाजपा नेताओं को जीत का मंत्र भी देंगे।

मांड्या में रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी पर फूल बरसाए। PM ने भी लोगों का अभिवादन किया।
मांड्या में रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी पर फूल बरसाए। PM ने भी लोगों का अभिवादन किया।

कर्नाटक में भाजपा का प्लान 5बी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्लान 5बी की भूमिका में होगी। इसके अतंगर्त कर्नाटक में 5 जिले आते हैं। इनमें कुल 72 सीटें हैं। इन पांच जिलों में बेंगलुरु, बेलगाम, बागलकोट, बीदर और बेल्लारी शामिल है। 2018 में इन जिलों से सिर्फ 30 सीटे ही जीत पाई थी। लेकिन इस बार भाजपा यहां कोई चूक नहीं करना चाहती और पहले से ही इसके लिए रणनीति पर जुट गई है।

भाजपा का फोकस 150 से ज्यादा सीटों पर
भाजपा इस बार राज्य में 150 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य को लेकर चुनावी रणनीति बना रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 104 सीटे जरूर जीती थीं, लेकिन 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में 113 के बहुमत आंकड़े से 9 सीटें कम रह गई थीं। जबकि कांग्रेस को 72 और JDS को 37 सीटें मिली थीं।

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने भी दावा किया कि कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि हम कम से कम 130-140 सीटें जीतेंगे।

100 विधानसभा सीटों पर लिंगायत प्रभाव
कर्नाटक में लिंगायत समुदाय 17% के आसपास है। राज्य की तकरीबन आधी आबादी पर लिंगायत समुदाय का प्रभाव है। ऐसे में भाजपा के लिए येदि को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। ऐसा होने का मतलब इस समुदाय के वोटों को खोना होगा।

कर्नाटक चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ सकते हैं...

24 मई से पहले होंगे कर्नाटक में चुनाव

चीफ इलैक्शन कमिश्नर (CEC) राजीव कुमार ने शनिवार को बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 80 साल से ज्यादा के बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए वोट फ्रॉम होम का विकल्प दिया जाएगा।
चीफ इलैक्शन कमिश्नर (CEC) राजीव कुमार ने शनिवार को बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 80 साल से ज्यादा के बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए वोट फ्रॉम होम का विकल्प दिया जाएगा।

चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, 2023 तक है, उससे पहले ही राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। कर्नाटक विधानसभा में कुल 225 सीटें हैं। 2018 में हुए पिछले चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा 104 सीट जीती थीं। वहीं कांग्रेस ने 78 और क्षेत्रीय पार्टी JDS ने 37 सीटें जीती थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

नड्डा ने कर्नाटक में विजय संकल्प यात्रा शुरु की

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के चामराजनगर में हरी झंडी दिखाकर विजय संकल्प यात्रा को रवाना किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के चामराजनगर में हरी झंडी दिखाकर विजय संकल्प यात्रा को रवाना किया।

कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने पिछले मंगलवार को राज्य में विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा- कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार,परिवारवाद,विभाजन में विश्वास रखती है। उन्होंने राजनीति की सीमा लांघ दी है, वे गाली-गलौज पर आ गए हैं। कहते हैं मोदी तुम्हारी कब्र खुदेगी...। इस पर देश कहता है मोदी तुम्हारा कमल खिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

येदियुरप्पा कर्नाटक में भाजपा के पोस्टर बॉय

27 फरवरी को पीएम मोदी कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दिन राज्य के पूर्व सीएम का जन्मदिन था। इस मौके पर पीएम ने मंच पर उनके सम्मान में दो बार हाथ जोड़े और झुककर उनका अभिवादन किया।
27 फरवरी को पीएम मोदी कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दिन राज्य के पूर्व सीएम का जन्मदिन था। इस मौके पर पीएम ने मंच पर उनके सम्मान में दो बार हाथ जोड़े और झुककर उनका अभिवादन किया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर डिपेंडेंट नजर आ रही है। 80 साल के येदियुरप्पा राजनीति से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर चुके हैं। इसके बाद भी भाजपा नेतृत्व चाहता है कि विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम मुख्य भूमिका में रहें। चुनाव में उन्हें सबसे आगे रखने की कई वजहें हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

खबरें और भी हैं...