• Hindi News
  • National
  • Karnataka Election Congress Candidates List 2023 | Siddaramaiah Varuna DK Shivakumar

कर्नाटक में कांग्रेस के 124 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी:सिद्धारमैया वरुणा से और डीके शिवकुमार कनकपुरा से चुनाव लड़ेंगे; खड़गे के बेटे को भी टिकट

बेंगलुरु2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

कर्नाटक कांग्रेस ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पूर्व CM सिद्धारमैया वरुणा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा से मैदान में होंगे। कुछ दिन पहले शिवकुमार ने कहा कि था कि उनकी पार्टी कर्नाटक में अकेले चुनाव लड़ेगी।

कर्नाटक में कुल 224 सीटें हैं। पिछले चुनाव यानी 2018 में भाजपा को 104, कांग्रेस को 80 और JDS को 37 सीटें मिली थीं। बाकी सीटें अन्य के खाते में गई थीं।

मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे चित्तापुर से चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल, वे इसी सीट से विधायक हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे चित्तापुर से चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल, वे इसी सीट से विधायक हैं।

चित्तापुर से उतरेंगे प्रियांक खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे चित्तापुर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस ने पूर्व डिप्टी CM जी परमेश्वरा को कोराटागेरे (SC) से उतारा गया है। वहीं पूर्व मंत्री केएच मुनिअप्पा देवानाहल्ली से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस कमेटी की बैठक में पार्टी प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।
कांग्रेस कमेटी की बैठक में पार्टी प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

कर्नाटक चुनाव को देखते हुए 17 मार्च को कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की मीटिंग हुई थी। इसमें ही पहली लिस्ट फाइनल हुई थी। इस मीटिंग की अध्यक्षता मल्लिकार्जुन खड़गे ने की थी।

आप भी लड़ेगी सभी सीटों पर चुनाव
आम आदमी पार्टी भी इस बार कर्नाटक की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी 20 मार्च को 80 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। आम आदमी पार्टी के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी रेड्डी ने बताया कि उनके ज्यादातर उम्मीदवारों की उम्र 45 साल से कम है। उनकी पार्टी ने 7 महिलाओं और 7 किसानों को टिकट दिया है।

अप्रैल-मई में होंगे विधानसभा चुनाव
कर्नाटक में मई 2023 में विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इससे पहले वहां चुनाव होने हैं। हालांकि, अभी तक इलेक्शन कमीशन ने चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है।

कर्नाटक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

कर्नाटक विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस:CEC की बैठक में हुआ फैसला

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर 17 मार्च को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के हेडक्वार्टर में हुई बैठक में पार्टी ने चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है। कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि हम अकेले आए हैं, हम अकेले ही लड़ेंगे और जीतेंगे। पूरी खबर पढ़ें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिलेगी वोट फ्रॉम होम की सुविधा:बुजुर्ग-दिव्यांग को मिलेगा फायदा, इसकी वीडियो ग्राफी की जाएगी

चीफ इलैक्शन कमिश्नर (CEC) राजीव कुमार ने 11 मार्च को बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 80 साल से ज्यादा के बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए वोट फ्रॉम होम का विकल्प दिया जाएगा। CEC दोनों चुनाव आयुक्तों अनूप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल के साथ आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें

राहुल बोले- कर्नाटक में 40% कमीशन वाली सरकार:देश सिर्फ अडाणी का नहीं; सरकार आने पर हर ग्रेजुएट को 3 हजार रुपए महीना देंगे

राहुल गांधी ने 20 मार्च को कर्नाटक के बेलगावी में कहा- कर्नाटक सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है, कुछ भी करवाना हो तो 40% कमीशन देना पड़ता है। ये देश किसी एक का नहीं है, अडाणी का नहीं है। देश गरीबों और किसानों का है।

एक चुनावी रैली में राहुल ने कहा- सरकार आने पर SC रिजर्वेशन को 15 से बढ़ाकर 17% करेंगे। ST रिजर्वेशन को 3 से बढ़ाकर 7% करेंगे और तीन साल तक हर ग्रेजुएट को 3 हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं...