प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक बार फिर कर्नाटक पहुंचे। राज्य में उनका इस साल का ये 7वां दौरा है। प्रधानमंत्री ने दावणगेरे में भाजपा के विजय संकल्प यात्रा के समापन समारोह में रोड शो किया फिर जनसभा को संबोधित किया।
मोदी ने कहा- आज सुखद संयोग है। आज विजय संकल्प रैली हो रही है और उसी समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लकार्जुन खड़गे की कर्मभूमि कलबुर्गी में हमारे पार्टी ने मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव जीत लिया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया। यह एक प्रकार से विजय संकल्प रैली का शुभ संकेत है कि विजय यात्रा आरंभ हो चुकी है।
प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया पर भी निशाना साधा। मोदी ने कहा- सोशल मीडिया पर कल मैंने कर्नाटक का एक वीडियो देखा। एक पार्टी के बड़े नेता कर्नाटक के पूर्व CM अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने का आनंद ले रहे थे। जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकते, वो जनता जनार्दन का सम्मान क्या करेंगे?
बेंगलुरु में मेट्रो फेस-2 का उद्घाटन, मोदी ने मेट्रो की सवारी भी की
इससे पहले बेंगलुरु मेट्रो के फेस-2 की 13.71 किमी लंबी लाइन का उद्घाटन किया। उन्होंनें व्हाइटफील्ड (काडुगोडी) से कृष्णराजपुरा (केआर पुरम) तक की मेट्रो में सफर भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई लोगों से बातचीत भी की। इस मेट्रो लाइन को 4,250 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इसमें 12 मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं।
मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया
PM मोदी ने कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च (SMSIMSR) का उद्घाटन किया। इस इंस्टीट्यूट में इलाज और मेडिकल की पढ़ाई फ्री में होगी। इस दौरान PM मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि मैं आपका अतिथि या मेहमान नहीं हूं, मैं तो इसी धरती की संतान हूं।
मांड्या में कहा था- कांग्रेस मेरी कब्र खोदने में व्यस्त, मैं एक्सप्रेस-वे बनाने में मस्त
दो हफ्ते पहले PM मोदी ने मंड्या में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था- 'कांग्रेस और उनके साथी मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रहे है, लेकिन मोदी एक्सप्रेस-वे बनाने में मस्त है। मोदी गरीबों का जीवन आसान बनाने में व्यस्त है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पता ही नहीं है कि देश की करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद मोदी का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। हुबली धारवाड़ में भी PM ने कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया था।
कर्नाटक में 150 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य
भाजपा इस बार राज्य में 150 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य को लेकर चुनावी रणनीति बना रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 104 सीटें जरूर जीती थीं, लेकिन 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में 113 के बहुमत आंकड़े से 9 सीटें कम रह गई थीं। जबकि कांग्रेस को 78 और JDS को 37 सीटें मिली थीं।
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने भी दावा किया कि कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि हम कम से कम 130-140 सीटें जीतेंगे।
कर्नाटक में भाजपा का प्लान 5बी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्लान 5बी की भूमिका में होगी। इसके अंतर्गत कर्नाटक में 5 जिले आते हैं। इनमें कुल 72 सीटें हैं। इन पांच जिलों में बेंगलुरु, बेलगाम, बागलकोट, बीदर और बेल्लारी शामिल है। 2018 में इन जिलों से सिर्फ 30 सीटें ही जीत पाई थी। लेकिन इस बार भाजपा यहां कोई चूक नहीं करना चाहती और पहले से ही इसके लिए रणनीति पर जुट गई है।
24 मई से पहले होंगे कर्नाटक में चुनाव
चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, 2023 तक है, उससे पहले ही राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। कर्नाटक विधानसभा में कुल 225 सीटें हैं। 2018 में हुए पिछले चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा 104 सीट जीती थीं। वहीं कांग्रेस ने 78 और क्षेत्रीय पार्टी JDS ने 37 सीटें जीती थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
PM मोदी के कर्नाटक दौरे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
1). कर्नाटक में PM की सुरक्षा में चूक:रोड शो के दौरान कार के करीब पहुंचा युवक
कर्नाटक के हुबली में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया। पीएम यहां युवा महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। वे रोड शो कर रहे थे, तभी एक युवक दौड़ता हुआ उनकी कार के गेट तक पहुंच गया और उन्हें माला पहनाने की कोशिश करने लगा। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने युवक को फौरन रोक लिया। पढ़ें पूरी खबर...
2). कर्नाटक में मोदी बोले- खड़गे सिर्फ नाम के कांग्रेस अध्यक्ष, दुनिया जानती है रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के गृह राज्य कर्नाटक में थे। उन्होंने बेलगावी की सभा में कहा, 'खड़गे सिर्फ नाम के कांग्रेस अध्यक्ष हैं, सबको पता है कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है।' मोदी ने कहा- कांग्रेस में एक विशेष परिवार के आगे कर्नाटक के एक नेता का अपमान किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
3). मोदी ने यूं ही नहीं पकड़ा येदियुरप्पा का हाथ: 80 साल के येदि की 500 मठों पर पकड़, कर्नाटक में BJP की स्ट्रैटजी वही तय करेंगे
27 फरवरी को PM नरेंद्र मोदी कर्नाटक में थे। चुनावी साल है, इसलिए एक बड़ी रैली भी हुई। खास बात ये रही है कि इस रैली में PM ने मंच से न CM बसवराज बोम्मई का नाम लिया और न ही प्रदेश अध्यक्ष का। उन्होंने सिर्फ एक नेता का जिक्र किया और वो थे बीएस येदियुरप्पा। PM दो बार येदियुरप्पा के सामने झुके और उनका अभिवादन किया। पढ़ें पूरी खबर...
4). PM ने बेलगावी से किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जारी की, 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में ट्रांसफर किए 16 हजार करोड़ रुपए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 27 फरवरी को किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जारी की। कर्नाटक के बेलगावी से 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में किस्त ट्रांसफर की गई। 13वीं किश्त के रूप में 16 हजार करोड़ रुपए किसानों को दिए गए। इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों के अकाउंट में 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में 6000 रुपए ट्रांसफर करती है। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.