कंचुगल मठ के मुख्य पुजारी बसवलिंगेश्वर की सुसाइड के लिए जिम्मेदार महिला को पुलिस ने बेंगलुरु से पकड़ लियाा है। उसके साथ दो लोग और पकड़े गए हैं। इनमें से एक मृत्युंजय स्वामी सुसाइड करने वाले बसवलिंगेश्वर का चचेरा भाई है। महिला सहित दोनों आरोपियों से बसवलिंगेश्वर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए तीसरे आरोपी वकील महादेवैया ने अश्लील वीडियो की सीडी बनाकर कुछ नेताओं को बांट दी थीं।
इंजीनियरिंग स्टूडेंट है नीलांबिका
मठ के पुजारी को हनीट्रैप करने वाली महिला 21 साल की नीलांबिका है, जिसने मृत्युंजय स्वामी के कहने पर बसवलिंगेश्वर के अश्लील वीडियो बनाए थे। यह लड़की डोड्डाबल्लापुर की रहने वाली है और तुमकुर अपनी दादी के घर आती-जाती थी, तभी यह कन्नूर मठ के स्वामी के संपर्क में आई थी।
जमीनी विवाद के कारण रची थी साजिश
कन्नूर मठ के स्वामी मृत्युंजय, बसवलिंगेश्वर के चचेरे भाई हैं। इन दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जो कोर्ट में विचाराधीन है। मठ के मुख्य पुजारी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि उन्हें कुछ निजी वीडियो पर ब्लैकमेल और परेशान किया जा रहा था। 45 साल के स्वामी बसवलिंगेश्वर ने 24 अक्टूबर को रामनगर जिले में कंचुगल बंदे मठ के पूजा कक्ष में बनी खिड़की की ग्रिल में फांसी लगा ली थी। कन्नूर मठ, कंचुगल मठ से 6 किमी दूर है, जिसका मठाधीश आरोपी मृत्युंजय स्वामी है।
4 वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी
पुलिस के मुताबिक इस महिला ने अपने और बसलिंगेश्वर के 4 अश्लील वीडियोज को फोन के स्क्रीन-रिकॉर्डिंग फंक्शन के जरिए रिकॉर्ड कर लिया था। बसवलिंगेश्वर ने सुसाइड नोट में लिखा था कि मठ के दो लो और अनजान महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। इसलिए वे पेरशान होकर सुसाइड कर रहे हैं।
गौरतलब है कि स्वामी बसवलिंगेश्वर ने 1997 में 20 साल की उम्र में 400 साल पुराने मठ की गद्दी संभाली थी और हाल ही में रजत जयंती समारोह मनाया था।
बसलिंगेश्वर हनीट्रैप से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं...
कर्नाटक के मठ में पुजारी का शव लटका मिला
कर्नाटक के रामनगर जिले के श्री कंचुगल मठ के संत बसवलिंगेश्वर का शव दीपावली के दिन पूजा के कमरे में लटका हुआ मिला। कुडूर पुलिस को इस कमरे से 2 पेज का एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें स्वामी बसवलिंगेश्वर ने उन्हें ब्लैकमेल करने वालों के नाम लिखे हैं। पुलिस का कहना है कि इन्हीं से परेशान होकर स्वामी ने आत्महत्या की है। पढ़ें पूरी खबर...
हनीट्रैप में फंसाए गए कंचुगल मठ के पुजारी
कंचुगल मठ के स्वामी बसवलिंगेश्वर को हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। यह बात उनके 3 पेज के सुसाइड नोट में भी लिखी है कि वे महिला को 6 महीने से जानते थे। पुजारी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों में मठ के ही 2 लोग शामिल हैं। इन लोगों ने बसवलिंगेश्वर के अनजान महिला के साथ 4 अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.