सोशल मीडिया पर कर्नाटक से सांप के काटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स किंग कोबरा को पकड़े दिख रहा है। वह सांप के सिर पर किस करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इससे पहले की शख्स किंग कोबरा को किस कर पाता, किंग कोबरा एकाएक मुड़कर शख्स को काट लेता है। इसके बाद वो शख्स कोबरा को तुरंत छोड़ देता है।
वहां मौजूद लोग लोग सांप को पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन सांप भागने में कामयाब हो जाता है। यह पूरा मामला कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के भद्रावती के बोम्मनकट्टे का है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स की पहचान एलेक्स के रूप में हुई है और वह सांप का रेस्क्यू कर जंगलों में छोड़ने का काम करता है। दो दिन पहले उसने एक कोबरा पकड़ा था। सांप के डसने के बाद एलेक्स को तुरंत भद्रावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। ठीक होने के बाद एलेक्स को छुट्टी दे दी गई।
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई हैरानी
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा कि लोग सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी पाने के लिए कुछ भी करते हैं। वहीं, दूसरे यूजर का कहना है कि यह अब तक का सबसे बेहतरीन लिप-टू-लिप है। कुछ लोग लिख रहे हैं- क्या वो सही में बच गया, लेकिन आश्चर्य है कि आखिर उन्होंने ऐसा करने का सोच भी कैसे लिया। मैं तो सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि उस शख्स के साथ जो हुआ वो अच्छा हुआ।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.