मौसम विभाग ने कश्मीर के 8 और हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में अगले 24 घंटे में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर की आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने कहा है कि राज्य के डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, बांदीपोर और कुपवाड़ा जिलों में मध्यम खतरे के स्तर का हिमस्खलन और बारामुला और गांदरबल जिलों में कम खतरे के स्तर का हिमस्खलन होने की संभावना है। अथॉरिटी ने लोगों को सावधानी बरतने और इन क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।
हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में खतरे की आशंका जताई गई है। स्नो एंड एवलांच स्टडी एस्टेब्लिशमेंट (SASE) मनाली ने चेतावनी जारी करते हुए कुल्लू, लाहौल स्पीति, चंबा के पांगी और किन्नौर जिले में ग्लेशियर व हिमखंड गिरने की आशंका जताई हे। ऐसे में सैलानियों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
कुल्लू जिले में गिर सकते हैं बर्फ के पहाड़
SASE मनाली की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार, जिला कुल्लू के नेहरू कुंड, कुलंग, पलचान, कोठी, रोहतांग पास, सोलंगनाला, धुंधी, व्यासकुंड, साउथ पोर्टल और बंजार, आनी उपमंडल को आपस में जोड़ने वाले जलोड़ी दर्रा में पहाड़ियों से हिमस्खलन होने का खतरा है।
लाहौल स्पीति में यहां ग्लेशियर गिरने का खतरा
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में कोकसर, सिसु, तांदी, दारचा, सरचू, उदयपुर, कीर्तिंग, छतडू, बातल, लोसर, सूमदो आदि क्षेत्रों में पहाड़ियों से ग्लेशियर गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
किन्नौर-चंबा में भी हिमखंड गिरने की संभावना
किन्नौर जिले के कल्पा और पूह की पहाड़ियों से हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की गई है, जबकि चंबा के किलाड क्षेत्र में भी कई जगह हिमखंड गिरने की संभावना बनी हुई है।
DGRE ने भी जारी की चेतावनी
डेफेंस जियो इंफोर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट की ओर से भी ग्लेशियर और हिमखंडों के गिरने की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही आपदा प्रबंधन के माध्यम से लोगों को ऐसे क्षेत्रों की ओर न जाने की सलाह दी गई है, जहां हिमखंडों के गिरने का खतरा बना हो।
जिला प्रशासन का आग्रह
जिला प्रशासन कुल्लू और लाहौल स्पीति ने भी पर्यटकों के साथ-साथ लोगों से आग्रह किया है कि वे हिमस्खलन क्षेत्र की ओर न जाएं। मौसम साफ होने के बाद हिमखंड और ग्लेशियर गिरने का खतरा ज्यादा होता है।
सवाल-जवाब में जानिए क्या होता है एवलांच...
सवाल: हिमस्खलन क्या होता है?
जवाब: बर्फ या पत्थर के पहाड़ की ढलान से तेजी से नीचे गिरने को हिमस्खलन या एवलांच कहते हैं। हिमस्खलन के दौरान, बर्फ, चट्टान, मिट्टी और अन्य चीजें किसी पहाड़ से नीचे की ओर तेजी से फिसलती हैं।
हिमस्खलन आमतौर पर तब शुरू होता है जब किसी पहाड़ की ढलान पर मौजूद बर्फ या पत्थर जैसी चीजें उसके आसपास से ढीली हो जाती हैं। इसके बाद ये तेजी से ढलान के नीचे मौजूद और चीजों को इकट्टा कर नीचे की और गिरने लगती हैं। चट्टानों या मिट्टी के स्खलन को भूस्खलन कहते हैं।
हिमस्खलन तीन तरह के होते हैं:
सवाल: हिमस्खलन आखिर शुरू कैसे होता है?
जवाब: मुख्यत: ये दो तरीके से होता है- पहला कई बार पहाड़ों पर पहले से मौजूद बर्फ पर जब हिमपात की वजह से वजन बढ़ता है, तो बर्फ नीचे सरकने लगती है, जिससे हिमस्खलन होता है। दूसरा-गर्मियों में सूरज की रोशनी यानी गर्मी की वजह से बर्फ पिघलने से हिमस्खलन होता है।
एक बड़े और पूरी तरह से विकसित हिमस्खलन का वजन 10 लाख टन या 1 अरब किलो तक हो सकता है। पहाड़ों से नीचे गिरने के दौरान इसकी स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटे से 320 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा हो सकती है।
आमतौर पर हिमस्खलन सर्दियों में होता है और इसके दिसंबर से अप्रैल में होने के आसार ज्यादा रहते हैं।
सवाल: क्यों होते हैं हिमस्खलन?
जवाब: ज्यादातर हिमस्खलन खुद से यानी प्राकृतिक होते हैं, इसकी कई वजहें होती हैं, मसलन...
इसका दूसरा सबसे बड़ा कारण गर्मी की वजह से बर्फ का पिघलना होता है।
हिमस्खलन यानी इंसानों के कारण भी होता है, जैसे-
हिमस्खलन दो तरह से होते हैं- स्लफ और स्लैब
हिमस्खलन को चार अलग कैटेगरी में बांट सकते हैं:
1.लूज स्नो एवलांच:
2. स्लैब एवलांच:
3. पाउडर स्नो एवलांच:
4. वेट स्नो एवलांच:
सवाल: क्या हिमस्खलन फायदेमंद भी होते हैं?
जवाब: आमतौर पर हिमस्खलन को नुकसानदायक माना जाता है, लेकिन इनकी चपेट में इंसानों के आने को छोड़ दें तो ये अक्सर फायदेमंद होते हैं। पर्वतों पर जब बारिश के मौसम में हिमस्खलन होता है, तो बर्फ के कण हवा में बिखर जाते हैं और हिमपात बनकर ग्लेशियर यानी हिमनदियों में गिरते हैं।
इससे हिमनदियों को नई एनर्जी मिलती हैं। कुछ दिनों पहले केदारनाथ के पीछे आया हिमस्खलन ऐसे ही फायदेमंद हिमस्खलन का उदाहरण है।
सवाल: क्या हिमस्खलन की भविष्यवाणी मुमकिन है?
जवाब: अब तक वैज्ञानिक ये भविष्यवाणी करने में सक्षम नहीं हैं कि हिमस्खलन कब और कहां होगा। वे बस बर्फ के ढेर, तापमान और हवा की कंडीशन से हिमस्खलन के खतरे का अनुमान लगा सकते हैं। बर्फ में स्कीइंग वाले कुछ इलाको में एवलांच कंट्रोल टीमें तैनात होती हैं।
कुछ स्कीइंग वाले इलाकों के गश्ती दल हिमस्खलन रोकने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल करते हैं। वे किसी भी खतरनाक ढलानों को तोप से उड़ा देते हैं, ताकि किसी ढीले या नए बर्फ के ढेर को हिमस्खलन बनने से रोका जा सके। कनाडा और स्विट्जरलैंड के ऊंचे पहाड़ों पर हिमस्खलन कंट्रोल के लिए स्पेशल मिलिट्री तैनात होती है। स्विट्जरलैंड में कई पहाड़ी गांवों में घरों को बर्फ के ढेर से बचाने के लिए मजबूत ढांचे लगाए जाते हैं।
सवाल: हिमस्खलन में फंस जाएं, तो क्या करें?
जवाब: नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक, हिमस्खलन में फंसने पर सबसे पहले बर्फ के स्लैब या ढेर से बाहर निकलने की कोशिश करें। अगर ये मुमकिन नहीं है, तो किसी पेड़ तक पहुंचने की कोशिश करें और आखिरी उपाय के रूप बर्फ से बाहर आने की कोशिश करें।
बर्फ में दब जाने के बाद सबसे पहले सांस लेने के लिए कुछ जगह बनाने की कोशिश करें और फिर आसमान की ओर मुक्का मारें, यानी बर्फ की दीवार को तोड़ने की कोशिश करें। दरअसल, हिमस्खलन रुकने पर बर्फ कंक्रीट की तरह जम जाती है और दम घुटने से व्यक्ति की मौत हो जाती है। बर्फ के ढेर में एक घंटे से ज्यादा फंसे रहने के बाद जीवित रहने की संभावनाएं काफी कम हो जाती हैं।
सवाल: इलेक्ट्रिॉनिक डिवाइस- 'एवलांच बीकन' से बर्फ में दबे विक्टिम को कैसे खोजते हैं?
जवाब: एवलांच बेकन या एवलांच ट्रांससिवर एक बड़े मोबाइल जैसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होती है। इसे हर पर्वतारोही पहनकर रखता है। हिमस्खलन में किसी के दबने पर उन्हें खोजने वाले इसी डिवाइस को ऑन करके विक्टिम को खोजते हैं।
ऐसा करने से उन्हें दबे हुए व्यक्ति के बीकन से आ रहे सिग्नल से उसकी लोकेशन पता चल जाती है। एवलांच बीकन में 'बीपर' होते हैं, जो एक्टिवेट करने पर लगातार आवाज करने लगते हैं। एवलांच बीकन की मदद से रेस्क्यू करने वाला बर्फ में दबे पीड़ित को 260 फीट से ज्यादा दूरी से लोकेट कर सकता है।
पूरे शहर को तबाह कर सकता है हिमस्खलन
एक ताकतवर हिमस्खलन उसके रास्ते में आने वाले पेड़ों, घरों, बिल्डिंग्स के साथ ही पूरा शहर तबाह कर सकता है और लोगों की जान ले सकता है। इसकी वजह से बिजली सप्लाई भी बाधित हो सकती है। ये रास्ते और रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर सकते हैं।
31 मई 1970 को पत्थरों और बर्फ से बने एक ताकतवर मलबे के हिमस्खलन ने पेरू के यांगे शहर और आसपास के 10 गांवों को तबाह कर दिया था। इस हादसे में 18-20 हजार लोगों की मौत हो गई थी।
वर्ल्ड वॉर-I में हिमस्खलन से एक ही दिन में दफन हुए थे 10 हजार सैनिक
फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के दौरान आल्प्स के बर्फीले पहाड़ी दर्रों पर लड़ाई के दौरान अलग-अलग हिमस्खलन की घटनाओं में इटली और ऑस्ट्रियन फौज के 60 हजार से ज्यादा जवानों की मौत हो गई थी।
इनमें से 10 हजार से ज्यादा जवानों की मौत तो केवल एक ही दिन यानी 13 दिसंबर 1916 को इटली के माउंट मार्मोलादा पहाड़ पर आए हिमस्खलन से हुई थी। ये घटना इतिहास में 'व्हाइट फ्राइडे' के नाम से जानी जाती है।
कुछ दावों के मुताबिक, ये हिमस्खलन प्राकृतिक नहीं था, बल्कि दोनों तरफ की सेनाओं ने एक-दूसरे को दफन करने के लिए कमजोर बर्फीले ढेरों पर गोले दागे थे। तब जहरीली गैसों से ज्यादा सैनिकों की मौत हिमस्खलन से हुई थी।
अमेरिका में ट्रेनों से टकराया था हिमस्खलन, 96 लोगों की हुई थी मौत
मार्च 1910 में अमेरिका के वॉशिंगटन के वेलिंगटन कस्बे में 9 दिनों की भारी बर्फबारी की वजह से शहर के डिपो में दो ट्रेनें फंस गई थीं। 1 मार्च 1910 को गरज के साथ हुई तेज बारिश की वजह से हिमस्खलन हुआ।
इसके बाद 14 फीट ऊंची बर्फ की एक दीवार शहर की ओर गिरी और डिपो में खड़ी ट्रेनों से टकराई। इससे ट्रेनें 150 फीट नीचे टाई नदी की घाटी में जा गिरीं। इस घटना में 96 लोगों की मौत हो गई थी। ये अमेरिका के इतिहास में हिमस्खलन से हुई सबसे ज्यादा मौतों की घटना है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.