पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
श्रीनगर. हो।
पीडीपी-नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई नेता आए
पीडीपी के विधायक दिलावर मीर, नूर मोहम्मद शेख, यावर मीर, जफर इकबाल मनहास, कांग्रेस के एजाज खान, मुमताज खान, शोएब नबी लोन और नेशनल कॉन्फ्रेंस के विजय बकाया, सैयद असगर अली और कमल अरोड़ा ने बुखारी की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इन पार्टियों के कुछ और नेता इस पार्टी में शामिल होंगे।
कश्मीर में दो परिवारों के पार्टियों का दबदबा रहा है
अलग-अलग दलों के नेताओं को साथ लेकर बुखारी द्वारा नई पार्टी शुरू करना कश्मीर में नई राजनीति का आगाज माना जा रहा है। अभी तक यहां पर सिर्फ दो परिवारों की पार्टियों का दबदबा रहा। नई पार्टी में पूरे जम्मू-कश्मीर से लोगों को शामिल किया जा रहा है। बुखारी ने कहा- यहां के लोगों को ऐसे भरोसेमंद नेता की कमी महसूस हो रही है जो उनकी समस्याओं का समाधान कर सके।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.