कोलकाता में जगुआर चला रहे 12वीं के एक स्टूडेंट ने 45 साल की महिला को कुचल दिया। खून से लथपथ महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि, तेज रफ्तार जगुआर ने पहले दो कारों को टक्कर मारी फिर सड़क सड़क पार करने जा रही महिला को कुचल डाला।
आरोपी युवक सुयश परसरामपुरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। परसरामपुरिया की उम्र 19 साल है, जिसे पिछले साल ही ड्राइविंग लाइसेंस मिला था। घटना रविवार 3:50 बजे की है। आरोपी पिता की कार चला रहा था। उसके साथ कार में कार में 22 साल की कजिन भी बैठी था, दोनों को मामूली चोटें आई है।
सड़क पार करने का इंतजार कर रही थी महिला
पुलिस ने कहा कि तेज रफ्तार जगुआर ने पहले एक कैब (स्विफ्ट डिजायर) को टक्कर मारी। इसके बाद भी वह नहीं रुकी और एक एक बीएमडब्ल्यू को टक्कर मार दी। इस दौरान डिजायर और बीएमडब्ल्यू में कोई भी सवार नहीं था। टक्कर में बीएमडब्ल्यू को खासा नुकसान पहुंचा और उसका बोनट मुड़ गया।
महिला बीएमडब्ल्यू के पास खड़ी थी और सड़क पार करने का इंतजार कर रही थी। वह जगुआर और बीएमडब्ल्यू के बीच फंस गई और कुचली गई। एक पुलिस अफसर ने बताया कि जब हम मौके पर पहुंचे तो वह सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ी थी। मृत महिला की पहचान पिकनिक गार्डन में रहने वाली 45 साल की षष्ठी दास के तौर पर हुई है।
100 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी जगुआर
घटना के दौरान मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि कार करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बीएमडब्ल्यू कार 10 फीट पीछे चली गई। महिला पिकनिक गार्डन इलाके के कई घरों में घरेलू सहायिका का काम करती थीं। उनकी 17 और 20 साल की दो बेटियां हैं। उन्होंने कुछ समय पहले अपने पति को खो दिया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.