- Hindi News
- National
- Har Ghar Tiranga Photos Updates; PM Narendra Modi Mother, Amit Shah, UP CM Yogi Adityanath
फोटोज में देखिए हर घर तिरंगा:मोदी की मां ने छोटे बच्चों के साथ लहराया तिरंगा, ITBP ने दुर्गम पहाड़ों पर फहराया राष्ट्रध्वज
आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान में नेता-अभिनेता से लेकर आम नागरिक भी जुड़ रहे हैं। भारत तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने भारत-चीन बॉर्डर पर हिमालय के दुर्गम पहाड़ों पर तिरंगा लहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा ने भी अपने घर में तिरंगा लहराया। उनके साथ बच्चे भी थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा ने गुजरात के गांधीनगर में अपने घर में छोटे बच्चों को तिरंगे बांटे और उनके साथ बैठकर झंडा लहराकर आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाया।
देश के गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी पत्नी के साथ अपने घर की छत पर तिरंगा फहराया।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। योगी इस यात्रा में काफी उत्साहित नजर आए।
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार मोहन लाल ने कोच्चि में अपने घर पर तिरंगा फहराया।
दिल्ली में आजादी के 75 साल के उत्सव को मनाने के लिए हर किसी में जोश है। यहां कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
भोपाल में मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों और सिपाहियों ने आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगा यात्रा निकाली।
हैदराबाद के गोलकुंडा फोर्ट को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।
सूरत में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में मुस्लिम महिलाएं तिरंगा लेकर शामिल हुईं।
गुरुग्राम में दमकल कर्मियों ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। फायरमैन बाइक्स पर तिरंगा लेकर शहर में निकले और लोगों को अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।
ये फोटो लखनऊ की है। यहां महिला पुलिस कांस्टेबल ने अपनी स्कूटी पर तिरंगा सजाकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूक किया।
AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें उनके बैकग्राउंड में तिरंगा दिख रहा है। ओवैसी ने कैप्शन दिया है- पिछली रात मैंने एक जनसभा में भाग लिया, जिसमें आजादी के आंदोलन में मुस्लिमों के योगदान पर चर्चा हुई।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका ने अपने घर में तिरंगा फहराया और सलामी दी।