कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन पर दिन तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को एक बार फिर देशभर में रिकॉर्ड 3.80 लाख मरीज मिले, जबकि 3,646 लोगों की मौत हो गई। देश के लिए अच्छी खबर यही है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आज भी एक दिन में रिकॉर्ड करीब 2.70 लाख मरीज रिकवर हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को 2.62 लाख मरीज ठीक हुए थे।
WHO और UNICEF भी कर रहे मदद
संयुक्त राष्ट्र की टीम भी भारत में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सक्रिय हो गई है। UN के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि WHO और UNICEF के सहयोग से 7,000 ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर्स, 500 नोजल डिवाइस के साथ ऑक्सीजन पैदा करने वाले पौधें भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही WHO की ओर से महाराष्ट्र में मोबाइल हॉस्पिटल यूनिट, लैब और 2600 फिल्ड ऑफिसर भी भेज रही है। UNICEF की एक्सपर्ट टीम पहले से ही राज्य में काम कर रही है।
रूस ने भी भेजा सहयोग
रूस ने भी भारत को ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेट्रर्स, वेंटिलेटर्स के साथ 22 टन मेडिकल सामान भारत को भेज रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इसके लिए ट्रांसपोर्ट प्लेन भारत के लिए निकल चुकी हैं। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन के बीच टेलिफोन से बातचीत हुई थी। रूस भारत को स्पूतनिक वैक्सीन भी दे रहा है। इसके तहत भारतीय कंपनी देश में ही करीब 8.50 करोड़ वैक्सीन का प्रोडक्शन करेगी। मई से उत्पादन शुरू हो जाएगा।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.80 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौत: 3,646
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.70 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.10 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.70 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.04 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 30.75 लाख
कोरोना अपडेट्स
प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
यहां बुधवार को 63,309 लोग संक्रमित पाए गए। 61,181 लोग रिकवर हुए और 1,035 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 44 लाख 73 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 37.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 67 हजार 214 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 73 हजार 481 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
2. उत्तर प्रदेश
यहां बुधवार को 29,751 लोग संक्रमित पाए गए। 35,903 लोग रिकवर हुए और 265 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 11 लाख 82 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8 लाख 70 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,943 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 3 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
3. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को 25,986 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 20,458 लोग ठीक हुए और 368 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 72 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9 लाख 39 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,616 मरीजों की मौत हो चुकी है। 99,752 का इलाज चल रहा है।
4. छत्तीसगढ़
यहां बुधवार को 15,563 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 15,506 लोग ठीक हुए और 279 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 97 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 70 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,061 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 18 हजार का इलाज चल रहा है।
5. गुजरात
राज्य में बुधवार को 14,120 लोग संक्रमित मिले। 8,595 लोग रिकवर हुए और 174 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 38 हजार 845 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 98 हजार 824 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,830 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,33,191 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
6. मध्यप्रदेश
राज्य में बुधवार को 12,758 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14,156 लोग ठीक हुए और 105 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 38 हजार 165 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 39 हजार 968 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,424 लोगों की मौत हो चुकी है। 92,773 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.