• Hindi News
  • National
  • In The Last 24 Hours, 45,641 New Patients Were Found, 60,258 Were Cured And 816 Lost Their Lives; Death Toll Lowest In 78 Days

कोरोना देश में:बीते 24 घंटे में 45,641 नए मरीज मिले, 60,258 ठीक हुए और 816 ने जान गंवाई; मौत का आंकड़ा 78 दिन में सबसे कम

नई दिल्ली2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 45,641 नए मरीजों की पहचान हुई। 60,258 ठीक हो गए और 816 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा दिया। 78 दिन में रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा सबसे कम रहा है। इससे पहले 12 अप्रैल को 880 लोगों ने इस महामारी से दम तोड़ा था। मंगलवार को एक्टिव केस में 15,438 की कमी आई। अब 5.31 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 45,641
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 60,258
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 816
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.03 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.94 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.98 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 5.31 लाख

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां मंगलवार को 8,085 लोग संक्रमित पाए गए। 8,623 लोग ठीक हुए और 231 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.21 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.17 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. छत्तीसगढ़
राज्य में मंगलवार को 383 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 676 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 9.94 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,438 लोगों की मौत हो चुकी है। 5,914 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार को 172 लोग संक्रमित पाए गए। 254 लोग ठीक हुए और 18 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.80 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,577 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2,946 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
यहां मंगलवार को 121 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 147 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,918 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,565 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में मंगलवार को 93 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 326 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,056 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,230 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. दिल्ली
दिल्ली में मंगलवार को 101 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 119 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.07 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,971 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,531 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां मंगलवार को 38 नए मामले सामने आए। 86 लोग ठीक हुए और 18 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 लोगों की मौत हो गई। 630 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।