• Hindi News
  • National
  • Maharashtra Hindu Jan Aakrosh Morcha Update; Love Jihad, Anti conversion Law | Mumbai News

मुंबई में हिंदू संगठन ने जन आक्रोश मोर्चा निकाला:लव जिहाद और धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने की मांग, RSS-BJP भी शामिल

मुंबई4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
दादर शिवाजी पार्क से कामगार स्टेडियम तक मोर्चा निकाला गया। - Dainik Bhaskar
दादर शिवाजी पार्क से कामगार स्टेडियम तक मोर्चा निकाला गया।

मुंबई के दादर शिवाजी पार्क में रविवार को हिंदू संगठनों ने जन आक्रोश मोर्चा निकाला। यहां पर बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए हैं। लोगों की मांग है कि लव जिहाद और धर्मांतरण विरोधी कानून को प्रदेश सहित पूरे देश में लागू कर दिया जाए। बताया जा रहा है कि विराट मोर्चा सुबह 10 बजे से दादर शिवाजी पार्क से कामगार स्टेडियम तक निकाला गया। हिंदू संगठनों ने पूरे महाराष्ट्र से एक लाख से ज्यादा हिंदू समाज के लोगों को एक साथ लाने की तैयारी की है।

विश्व हिंदू परिषद समेत मोर्चे में दर्जनों हिंदू संगठन शामिल हुए।
विश्व हिंदू परिषद समेत मोर्चे में दर्जनों हिंदू संगठन शामिल हुए।

मोर्चे में विश्व हिंदू परिषद (BHP), RSS और BJP समेत दर्जनों हिंदू संगठन शामिल हुए है। हालांकि तमाम हिंदू संगठन लव जिहाद और धर्मांतरण विरोधी कानून को पूरे देश में काफी वक्त से लागू करने की मांग कर रहे हैं।

लव जिहाद के खिलाफ पूरे देश में कानून लागू करने की मांग की है।
लव जिहाद के खिलाफ पूरे देश में कानून लागू करने की मांग की है।

इन मांगों को लेकर कर रहे हैं आंदोलन
पिछले 2 महीने में महाराष्ट्र में 40 से ज्यादा हिंदू जनाक्रोश मोर्चे निकाल चुके हैं, लेकिन आज का मोर्चा काफी विशाल मोर्चा है। लोगों की मांग है कि महाराष्ट्र में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाए जाएं। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बंद हो। अवैध इस्लामिक धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई हो। लैंड जिहाद के खिलाफ एक्शन लिया जाए।