उत्तर प्रदेश की 17 साल की लड़की ने पिता, दादा और चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। दरअसल, पीड़िता ने पुणे में अपने कॉलेज की विशाखा समिति के सदस्यों को उसके साथ हुए यौन उत्पीड़न की आपबीती सुनाई। इसके बाद मामला पुलिस में पहुंचा और लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।
शिकायत की तो पिता ने भी दुष्कर्म किया
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह 2016-2018 के बीच उत्तर प्रदेश में अपने घर पर थी। इस दौरान उसके साथ दादा और चाचा ने छेड़छाड़ की थी। 2018 में पुणे जाने के बाद पीड़िता ने अपने पिता को लेटर लिख कर इस बात की जानकारी दी, लेकिन पिता ने बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसके साथ फिर रेप किया। ये घटना जब हुई, तब पीड़िता अगली बार अपने घर गई थी और उसकी मां घर पर नहीं थी।
तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज
पीड़िता की शिकायत के बाद बुधवार को पुणे पुलिस स्टेशन ने भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया। आगे की जांच की जा रही है।
रेप केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
13 साल की बच्ची से गैंगरेप, फिर मौत, परिवार का दावा- फांसी लगाई
ये कहानी 13 और 14 साल की दो बच्चियों की है। इनमें से एक अब नहीं रही। 16 से 18 सितंबर तक उसके साथ 2 लड़कों ने गैंगरेप किया। वह इंसाफ मांगने पिता के साथ थाने पहुंची तो गाली देकर, पीटकर भगा दिया गया। 20 दिन तक उसने इंतजार किया। DM से लेकर CM तक गुहार लगाई।
5 अक्टूबर की सुबह वो कुछ देर घर के आंगन में टहलती रही, फिर अपने कमरे में जाकर चुपचाप फांसी लगा ली। उसके कमरे में दीवार पर एक स्कूल बैग, जींस और स्टॉल टंगा हुआ है, बस अब यही बचा है। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.