महाराष्ट्र के सोलापुर में जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के से शादी कर ली। शुक्रवार को मालशिरस में यह शादी हुई। दोनों बहनें IT इंजीनियर हैं। वो बचपन से ही दोस्तों की तरह रहीं और आगे भी साथ रहना चाहती हैं। दोनों ने अतुल नाम के लड़के से शादी का फैसला किया। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं, क्या यह शादी कानूनी तौर पर जायज है? फिलहाल, पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,अतुल का मुंबई में ट्रैवल एजेंसी का बिजनेस है। मूल रूप से वह मालशिरस तालुका का रहने वाला है। पिंकी और रिंकी के पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से दोनों बहनें मां के साथ मालशिरस तालुका में आकर रहने लगीं।
ऐसे जुड़वां बहनों के करीब आया अतुल
पिता की मौत के बाद से बहनों की मां भी बीमार रहने लगीं। कुछ दिनों पहले उनकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उस दौरान अतुल ने उनकी मां को अस्पताल ले जाने में मदद की। फिर धीरे-धीरे अतुल, पिंकी और रिंकी के करीब आ गया। अब तीनों ने परिवार की सहमति से शादी कर ली है।
इनकी शादी का वीडियो वायरल हुआ तो ही एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और दूल्हे के खिलाफ धारा 494 के तहत केस दर्ज कर लिया।
ऐसी ही अन्य शादियों से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें...
बैलगाड़ी से दुल्हनिया लेने निकला दूल्हा VIDEO, किसान बने बाराती, परंपराओं को आगे बढ़ाना दूल्हे राजा का मकसद
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली। यहां एक दूल्हा बैलगाड़ी पर सवार होकर अपनी दुल्हनिया लेने पहुंचा। उसकी बारात बैलगाड़ी में निकली। बाराती किसान के गेटअप में नजर आए। इस दौरान जिन लोगों ने भी इस अनोखी बारात को देखा वो हैरान रह गया। बारातियों ने इस अनोखी बारात में जमकर डांस किया। पढ़ें पूरी खबर...
प्रेमिका के शव से शादी का VIDEO, मांग भरकर कहा- जिंदगीभर किसी और से शादी नहीं करूंगा
असम में अनोखी शादी ने देखने वालों को भावुक कर दिया। यहां एक लड़के ने प्रेमिका की मौत हो जाने पर उसके शव से शादी रचाई। शादी का वीडियो वायरल हुआ। इसमें लड़का अपनी प्रेमिका के शव के माथे पर सिंदूर लगाता नजर आ रहा है। उसने लड़की को सफेद माला पहनाई और उसकी तरफ से भी एक माला अपने गले में डाल ली। फिर प्रेमिका के माथे को चूम लिया। पढ़ें पूरी खबर...
36 इंच का दूल्हा-34 इंच की दुल्हन, भागलपुर की अनोखी शादी चर्चा में
भागलपुर की एक शादी चर्चा में रही। इसका कारण है, दूल्हा और दुल्हन की हाइट। दूल्हा 36 इंच लंबा है, जबकि दुल्हन उससे दो इंच कम यानी 34 इंच की। इस अनोखी शादी में शामिल लोग वर-वधू के साथ सेल्फी लेते और वीडियो बनाते नजर आए। इस मौके पर सभी ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया। पढ़ें पूरी खबर...
कोलंबिया के कपल ने काशी में लिए सात फेरे, कहा- सुना है यहां होने वाली शादियां 7 जन्मों तक नहीं टूटती
वाराणसी का सारंगनाथ महादेव मंदिर एक कोलंबिया जोड़े की शादी का साक्षी बना। सात समुंदर पार से आकर ईवान और डेनियला ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। सात फेरे लेकर मांग लेकर में सिंदूर भरा। शादी के बाद नवदंपति ने कहा, ''हमारा सौभाग्य है कि भारतीय संस्कृति के अनुसार हमारी शादी हुई है। इंडियन कल्चर इज ग्रेट... इंडिया इज ग्रेट कंट्री... हर-हर महादेव...।'' पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.