• Hindi News
  • National
  • Mallikarjun Kharge Vs PM Narendra Modi; Congress Chief On BJP Remote Control Remark | Karnataka News

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM मोदी से सवाल:मेरा रिमोट कंट्रोल किसी के भी पास हो, जेपी नड्‌डा का कंट्रोल किसके पास है?

बेंगलुरु3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को खड़गे कांग्रेस की तरफ से आयोजित किए गए यूथ कंवेंशन ‘युवा क्रांति समावेश’ में बोल रहे थे। - Dainik Bhaskar
सोमवार को खड़गे कांग्रेस की तरफ से आयोजित किए गए यूथ कंवेंशन ‘युवा क्रांति समावेश’ में बोल रहे थे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी में कहा कि PM मोदी पूछते हैं खड़गे का रिमोट कंट्रोल किसके पास है, मैं उनसे ये पूछना चाहूंगा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है?

खड़गे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सच बोल रहे हैं इसलिए मोदी की भाजपा सरकार उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों से उन्हें डर नहीं लगता है और वे किसी भी चीज के लिए तैयार हैं।

बेलगावी रैली में बोले थे मोदी- कांग्रेस खड़गे का अपमान करती है
27 फरवरी को बेलगावी में एक रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि खड़गे जी कांग्रेस के अध्यक्ष भले ही हैं, लेकिन उनकी वरिष्ठता और उम्र के बावजूद कांग्रेस उनका अपमान करती है। कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का सम्मान करती है, इससे समझ आता है कि खड़गे जी सिर्फ कहने भर के अध्यक्ष हैं। जिस तरीके से उनके साथ व्यवहार किया जाता है, उससे पता चलता है कि रिमोट कंट्रोल किसी और के हाथ में है।

खड़गे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सच बोल रहे हैं इसलिए भाजपा उन्हें परेशान कर रही है।
खड़गे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सच बोल रहे हैं इसलिए भाजपा उन्हें परेशान कर रही है।

खड़गे बोले- भाजपा में हिम्मत की कमी
खड़गे कांग्रेस की तरफ से यहां आयोजित किए गए यूथ कंवेंशन ‘युवा क्रांति समावेश’ में बोल रहे थे। उन्होंने इसमें कहा कि नड्‌डा जी किस रिमोट के कंट्रोल के तहत बात करते हैं? भाजपा के भी कई कमजोर पॉइंट हैं, जिनके बारे में हम बात कर सकते हैं। आपके अंदर हिम्मत की कमी है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की ED, CBI और CVC हमें डरा नहीं सकतीं। राहुल गांधी कभी नहीं डरे और न कभी डरेंगे। वे सच बोलने वाले इंसान हैं। ऐसे इंसान को आप परेशान कर रहे हैं। ठीक है, परेशान करने दीजिए। आप उन्हें जेल में डालेंगे? हम हर चीज के लिए तैयार हैं।

खड़गे ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा में राहुल गांधी किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग के लोगों से मिले। जम्मू-कश्मीर में उन्होंने लोगों की परेशानियों को लेकर जो भाषण दिया उसके 46 दिन बाद पुलिस उनके घर पहुंची है और उनके बयान को लेकर सबूत मांग रही है।

दिल्ली पुलिस की एक टीम रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर पहुंची।
दिल्ली पुलिस की एक टीम रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर पहुंची।

कर्नाटक में 40% कमीशन के भ्रष्टाचार पर एक्शन क्यों नहीं लेते मोदी
खड़गे ने ये भी कहा कि कर्नाटक कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन सबूत दे चुकी है कि वह राज्य में 40% कमीशन चार्ज करती है, फिर भी कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इन सबूतों के आधार पर इन्क्वायरी बैठानी चाहिए और सख्त एक्शन लेना चाहिए।

खड़गे ने कहा कि बेलगावी कांग्रेस के लिए पूज्य जगह है। 1924 में यहीं पर महात्मा गांधी को कांग्रेस प्रेसिडेंट और जवाहरलाल नेहरू को जनरल सेक्रेटरी चुना गया था। खड़गे ने राज्य के लोगों से आगामी चुनावों के लिए आशीर्वाद मांगा और पार्टी नेताओं और वर्कर्स से मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी करने को कहा।

ये खबरें भी पढ़ें...

राहुल बोले- कर्नाटक में 40% कमीशन वाली सरकार:देश सिर्फ अडाणी का नहीं; सरकार आने पर हर ग्रेजुएट को 3 हजार रुपए महीना देंगे

राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी में कहा- कर्नाटक सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है, कुछ भी करवाना हो तो 40% कमीशन देना पड़ता है। ये देश किसी एक का नहीं है, अडाणी का नहीं है। देश गरीबों और किसानों का है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का खेल:येदि्दयुरप्पा के दो खास लिंगायत नेता भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के दो-तीन महीनें पहले राज्य की सियासत गरमा रही है। पाला बदल का खेल शुरू हो गया है। भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के दो करीबी लिंगायत नेता एचडी थमईया और केएस किरण कुमार भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए हैं। जानकारों का कहना है कि चुनाव से पहले येदियुरप्पा के करीबियों का कांग्रेस में जाना भाजपा में असंतोष की सुगबुगाहट भी हो सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें...