प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात प्रोग्राम में देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने पद्म पुरस्कार पाने वाले लोगों के जीवन की कहानियां बताईं और लोगों से भी उनके जीवन की प्रेरक कहानियां पढ़ने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र हमारी रगों में है, हमारी संस्कृति में है। सदियों से यह हमारे कामकाज का भी एक अभिन्न हिस्सा रहा है। स्वभाव से हम एक डेमोक्रेसी सोसाइटी हैं।
मन की बात कार्यक्रम का यह 97वां एपिसोड है, जो इस साल का पहला एपिसोड है।
आदिवासियों को पद्म पुरस्कार मिलना गर्व की बात
PM मोदी ने कहा कि पद्म पुरस्कार विजेताओं की एक बड़ी संख्या आदिवासी समुदायों और आदिवासी समाज से जुड़े लोगों से आती है। आदिवासी जीवन शहर के जीवन से अलग है, इसकी अपनी चुनौतियां भी हैं। इन सबके बावजूद आदिवासी समाज अपनी परंपराओं को बचाने के लिए हमेशा आतुर रहता है। टोटो, हो, कुई, कुवी और मांडा जैसी आदिवासी भाषाओं पर काम करने वाली कई महान हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिल चुके हैं। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। सिद्दी, जारवा और ओंगे आदिवासियों के साथ काम करने वालों को इस बार भी पुरस्कृत किया गया है।
गणतंत्र दिवस में CRPF की महिला टुकड़ी की काफी सराहना हो रही
PM ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में अनेक पहलुओं की काफी प्रशंसा हो रही है। 26 जनवरी की परेड के दौरान कर्तव्य पथ का निर्माण करने वाले श्रमिकों को देखकर बहुत अच्छा लगा। इस परेड में पहली बार हिस्सा लेने वाली महिला ऊंट सवार और CRPF की महिला टुकड़ी की भी काफी सराहना हो रही है।
मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी की अहम बातें ...
PM बोले- 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करना है
पिछले साल के 25 दिसंबर को हुए आखिरी मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने साल भर की उपलब्धियों को बताया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी थी। इसके साथ ही PM मोदी ने कहा कि हमने भारत से स्मॉलपॉक्स, पोलियो जैसी बीमारियों को खत्म करके दिखाया है। सबकी कोशिश से कालाजार नाम की ये बीमारी अब तेजी से खत्म हो रही है। इसी भावना से हमें भारत को 2025 तक टीबी मुक्त करना है। आपने देखा होगा कि बीते दिनों जब टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू हुआ, तो हजारों लोग मरीजों की मदद के लिए आगे आए।
मन की बात कार्यक्रम के लिए लोगो और जिंगल बनाने का मौका
मन की बात कार्यक्रम का अप्रैल में 100वां एपिसोड होगा। 100वें एपिसोड के लिए केंद्र सरकार ने लोगो और जिंगल बनाने का कंपटीशन रखा है। यह 18 जनवरी से शुरू हो चुका है और इसके तहत अपने बनाए गए लोगो और जिंगल सब्मिट करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप mygov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
मन की बात कार्यक्रम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए ...
1. 2022 की आखिरी मन की बात, PM बोले- मास्क और सैनिटाइजेशन का ज्यादा ध्यान रखें
PM मोदी ने जब 98वें मन की बात कार्यक्रम की थी, तब चीन में कोरोना से हर दिन हजारों मौतें हो रही थीं। PM मोदी ने लोगों से महामारी से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि हम सभी को मास्क और सैनिटाइजेशन का ज्यादा ध्यान रखना है। हम सावधान रहेंगे, तो सुरक्षित भी रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें ...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.