महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। प्रेमिका के शादी से इनकार करने के बाद नाराज युवक ने कॉलेज में पहले खुद को आग लगाया, फिर पास खड़ी लड़की को भी गले लगा लिया। 90% जल चुके लड़के की मौत हो चुकी है, जबकि 55% तक जल चुकी लड़की की हालत गंभीर है। अभी उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक गजानन मुंडे और पूजा साल्वे दोनों डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी से जूलॉजी में PhD कर रहे थे।
पहले उस कॉलेज की फोटो, जहां ये घटना हुई
इस पूरे मामले को समझते हैं...
घटना कब की है और उस दिन क्या हुआ?
पुलिस ने बताया कि ये घटना सोमवार की है। लड़की हनुमान टेकड़ी के गवर्नमेंट फोरेंसिक कॉलेज में थी। वहां के बायोफिजिक्स केबिन में अपना प्रोजेक्ट कम्प्लीट कर रही थी। गजानन उससे मिलने पहुंच गया। अपने साथ एक कैन में पेट्रोल लेकर आया था।
फिर क्या हुआ
पुलिस ने बताया कि गजानन पूछने लगा कि उसने शादी का प्रपोजल क्यों ठुकराया। इसके बाद उसने खुद पर और लड़की पर पेट्रोल छिड़क दिया। लाइटर से आग लगाने के बाद उसने लड़की को भी गले लगा लिया। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाई और दोनों को औरंगाबाद के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया। जहां गजानन की मौत हो गई।
लड़की के पेरेंट्स ने कराई FIR
गजानन के माता-पिता भी पीड़ित लड़की को शादी के लिए धमका रहे थे। परिजन का कहना है कि लड़के के माता-पिता ने लड़की से कहा था कि अगर तुम गजानन से शादी नहीं करोगी तो हम दोनों को मार देंगे। इसलिए लड़की के परिजन ने गजानन के माता-पिता के खिलाफ बेगमपुरा थाने में FIR करवाई है।
थाना इन्चार्ज प्रशांत पोतदार ने बताया कि घटना सोमवार की है। पुलिस ने महिला के परिजन की तहरीर पर धारा 307, 326ए, 354डी, 506,34 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब हमें ये भी बताइए कि इस घटना के बारे में आपकी क्या राय है?
प्यार में नाकामी के बाद मौत को गले लगाने वालों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
बूंदी में आत्महत्या करने पेड़ से फंदा लगाया रस्सी टूटी तो जहर खाया
इंद्रगढ़ बूंदी जिले के इंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के सुमेरगंजमंडी में सोमवार देर रात एक प्रेमी युगल ने खुद की जान लेने की कोशिश की। पहले दोनों ने पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाई, लेकिन ऐन वक्त पर रस्सी टूट गई। इसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर के असर से युवती की तो मौत हो गई, लेकिन युवक बच गया। पढ़ें पूरी खबर...
UP की घटना: लड़की ने बात करने से मना किया तो अपना गला काटा
प्यार में एक युवक ने गैलेंडर से अपना गला काट लिया। उसकी हालत गंभीर है। उसने फेसबुक पर LIVE आकर वारदात को अंजाम दिया। घटना हैदराबाद की है, जबकि युवक उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का है। शैलेश की शादी खलीलाबाद में रहने वाली लड़की से 26 मई 2023 को होने वाली थी। दोनों में विवाद हुआ इसके बाद उसने यह कदम उठाया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.