दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। आज से 5वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। सरकारी और प्राइवेट कंपनियों में 50% कर्मचारियों वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं। कुछ पल के लिए ही सही, लेकिन लोग इन पोस्ट को देखकर अपना मूड बदल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दिल्ली में स्मोक करना योगा करने से बेहतर है। आप भी देखिए कुछ मजेदार मीम्स....
दिल्ली पॉल्यूशन को लेकर कुछ अन्य खबरें...
दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी, 5वीं तक स्कूल बंद
जहरीली हवा से दिल्ली में लोगों की सांसें फिर उखड़ने लगी हैं। यहां AQI 445 तक पहुंच चुका है। AQI हवा की क्वालिटी मापने का पैमाना है, जिसे बेहद गंभीर कैटेगरी माना जाता है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने 5वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। दिल्ली में कमर्शियल निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं। डीजल कारों और ट्रकों पर पाबंदी लगा दी गई है। बाजार और दफ्तरों के समय में भी बदलाव की तैयारी है। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में हवा दमघोंटू, ट्रकों की एंट्री बैन; SC में होगी सुनवाई
दिल्ली में सांस लेना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 472 तक पहुंच गया। पूरी दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है। AQI हवा की क्वालिटी मापने का पैमाना है, 450 से ऊपर होने पर इसे बेहद गंभीर माना जाता है यानी फेफड़ों के लिए खतरनाक। बढ़ते प्रदूषण के कारण नोएडा प्रशासन ने शुक्रवार से 8वीं तक के बच्चों की क्लासेस ऑनलाइन लेने का फैसला किया है। वहीं, दिल्ली में शनिवार से प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.