त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने पूर्व सीएम बिप्लब देब की तुलना स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी और आइंस्टीन से की है, जिसके बाद वे विवादों में घिर गए हैं। शिक्षा मंत्री नाथ ने शुक्रवार को धलाई जिले में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा- जिनके हाथों में राज्य की कमान थी, उन्होंने हमें सपना नहीं देखने दिया। जिस एक मात्र व्यक्ति ने हमें सपना देखने की सीख दी, वह बिप्लव कुमार देब हैं और उन्होंने अपने ढेर सारे सपने पूरे किए।
शिक्षा मंत्री बोले- भाग्यशाली हैं, राज्य में बिप्लब देब ने जन्म लिया
शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस दुनिया में कई महान लोगों का जन्म हुआ है। रविंद्र नाथ टैगोर, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और आइंस्टीन जैसे लोगों ने इस धरती में जन्म लिया है। हर जगह कोई न कोई महान व्यक्ति जन्म लेता है।
उन्होंने आगे कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे राज्य में बिप्लब देब ने जन्म लिया है। जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने सपने देखने और फिर उन्हें पूरा करने की सीख दी, ठीक उसी प्रकार बिप्लव ने भी कई कदम उठाकर और उन्हें लागू कर ऐसा किया है।
TMC बोली- यह विवेकानंद के अपमान जैसा
इस पूरे मामले में टीएमसी ( तृणमूल कांग्रेस ) के प्रदेश अध्यक्ष सुबाल भौमिक ने कहा कि जिन्हे देश की राज-नीति, संस्कृति और परंपरा के विषय में अल्पज्ञान हैं, वे राज्य को चला रहे हैं। जिस तरह से शिक्षा मंत्री ने पूर्व सीएम बिप्लव देव की तुलना महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद से की है, वह उनके प्रति असम्मान दिखाने जैसा है।
भाजपा बोली- यह उनकी निजी टिप्पणी
शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ के बयान पर जब प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक वीडियो नहीं देखा है, लेकिन अगर वे ऐसा बोल रहे हैं तो यह उनकी निजी टिप्पणी है। इस मामले में पार्टी को कुछ भी नहीं कहना है।
पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं बिप्लब
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.