2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियों का खाका लगभग तैयार कर लिया है। मोदी सरकार की उपलब्धियों को चरणबद्ध तरीके से लोगों के सामने रखने का सिलसिला भाजपा इसी साल दिवाली के बाद शुरू करेगी। मोदी को शोकेस करने के लिए ‘KASHI’ थीम तय हुई है। KASHI यानी K= कश्मीर, A= अयोध्या, S= स्कीम्स, H= ऑनर (गौरव), I= इंटीग्रिटी (ईमानदारी)। काशी मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है।
भाजपा नेता ने बताए अहम मुद्दे
मोदी के संसदीय क्षेत्र में सक्रिय भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया- ‘काशी थीम से ही स्पष्ट है कि कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटाना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, कल्याणकारी योजनाएं, राष्ट्र का गौरव और भ्रष्टाचारमुक्त सरकार भाजपा के प्रमुख मुद्दे रहेंगे। आजादी के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर अन्य राज्यों की तरह मुख्यधारा से जुड़ा है। यह उपलब्धि असाधारण है। यह बात विपक्ष भी मानता है। इसी तरह विश्वसनीयता बड़ी उपलब्धि है।
भाजपा बोली- मोदी सरकार के कार्यकाल में कोई घोटाला नहीं हुआ
उन्होंने कहा कि मोदी देश में ‘कुछ नहीं हो सकता है’ की धारणा को तोड़कर मोदी ‘देश कुछ भी हासिल कर सकता है’ की भावना तक ले आए हैं। यही विश्वसनीयता का प्रमाण है। भाजपा का दावा है कि मोदी सरकार के 8 साल से ज्यादा के कार्यकाल में कोई भी घोटाला सामने नहीं आया है, जैसा कि यूपीए सरकार में हुआ करता था। इसलिए थीम का अंतिम अक्षर ‘I’ इंटीग्रिटी यानी ईमानदारी खासतौर पर शामिल किया गया है।
भाजपा की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें...
2024 लोकसभा चुनाव के लिए मिशन साउथ पर BJP, दक्षिण के 5 राज्यों की 129 सीटों पर भाजपा की नजर
भाजपा ने 2024 के चुनावी रण के लिए अपनी ताकत दक्षिण के पांच राज्यों में झोंकने की तैयारी कर ली है। केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र और तमिलनाडु में लोकसभा की 129 सीटे हैं। भाजपा यहां संघ पृष्ठभूमि वाले चेहरों, परंपरागत वंशवादी पार्टियों के असंतुष्ट नेताओं को साथ लेने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय गैर-राजनीतिक प्रतिभाओं की लोकप्रियता का सहारा लेने की रणनीति पर चल रही है। भाजपा की हैदराबाद में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मिशन साउथ का रोडमैप तय किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.