पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा गुरुवार को 30 हजार के पार हो गया। अब तक 30 हजार 645 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 755 मरीजों ने दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 298 लोगों की मौत हुई। यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 12,854 हो गया है।
उधर, कर्नाटक में 97 और तमिलनाडु में 88 मरीजों ने जान गंवाई। कर्नाटक में अब तक 1,616 और तमिलनाडु में 3,232 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके पहले बुधवार को देश में 1130 मरीजों की मौत हुई थी। सबसे ज्यादा तमिलनाडु में 518 लोगों ने जान गंवाई थी। पिछले 23 दिनों में 13 हजार 328 लोगों की मौत हो गई।
23 राज्यों में संक्रमितों ने जान गंवाई
गुरुवार को 23 राज्यों में 755 मरीजों ने दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक के अलावा सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में 61, उत्तर प्रदेश में 35, पश्चिम बंगाल में 34, गुजरात में 28, देश की राजधानी दिल्ली में 26, राजस्थान में 11, मध्य प्रदेश में 10, तेलंगाना और जम्मू कश्मीर में 9-9, पंजाब में 8, हरियाणा और ओडिशा में 6-6, केरल में 5, बिहार में 4, उत्तराखंड और पुडुचेरी में 3-3 मौतें हुईं। झारखंड, छत्तीसगढ़, गोवा, त्रिपुरा में 1-1 मरीज ने जान गंवा दी।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
राज्य | मौतें |
महाराष्ट्र | 12,854 |
दिल्ली | 3,745 |
तमिलनाडु | 3,232 |
गुजरात | 2,256 |
पश्चिम बंगाल | 1,255 |
उत्तर प्रदेश | 1,298 |
कर्नाटक | 1,616 |
मध्यप्रदेश | 780 |
राजस्थान | 594 |
तेलंगाना | 447 |
हरियाणा | 378 |
आंध्र प्रदेश | 884 |
पंजाब | 277 |
जम्मू कश्मीर | 282 |
बिहार | 212 |
उत्तराखंड | 60 |
केरल | 51 |
ओडिशा | 145 |
झारखंड | 67 |
छत्तीसगढ़ | 34 |
असम | 70 |
हिमाचल प्रदेश | 11 |
चंडीगढ़ | 13 |
पुडुचेरी | 34 |
मेघालय | 04 |
लद्दाख | 02 |
त्रिपुरा | 10 |
गोवा | 29 |
अरुणाचल प्रदेश | 03 |
दादरा एंड नागर हवेली | 02 |
कुल | 30,645 |
6 दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं
तारीख | मौतें |
16 जून | 2,004 |
16 जुलाई | 680 |
17 जुलाई | 672 |
19 जुलाई | 674 |
21 जुलाई | 671 |
22 जुलाई | 1130 |
6 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
शहर | मौतें |
मुंबई | 5,930 |
ठाणे | 2,193 |
अहमदाबाद | 1,554 |
पुणे | 1,592 |
चेन्नई | 1,431 |
कोलकाता | 592 |
पॉजिटिव- आज मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपके अधिकतर काम सहज और आरामद...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.