प्लास्टिक बैग में मिले महिला की लाश के सड़े-गले टुकड़े:मुंबई की घटना, पुलिस को शक- बेटी ने महीनों तक बंद रखा, फिर हत्या की

मुंबई3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
कलाचौकी पुलिस ने महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। - Dainik Bhaskar
कलाचौकी पुलिस ने महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मुंबई के लालबाग इलाके के एक अपार्टमेंट में 53 साल की महिला की सड़ी-गली लाश के टुकड़े प्लास्टिक बैग में मिले हैं। महिला के भाई और भतीजे ने कुछ दिन पहले उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट कलाचौकी थाने में कराई थी।

शिकायत के बाद पुलिस तलाशी के लिए महिला के घर पहुंची थी, जहां उसकी लाश प्लास्टिक बैग में मिली। महिला के हाथ-पैर और शरीर के कुछ हिस्सों को काट दिया गया था। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उसकी 22 साल की बेटी रिंपल प्रकाश जैन को भी अरेस्ट कर लिया है।

मां की हत्या के आरोप में पुलिस ने 22 साल की बेटी रिंपल प्रकाश जैन को अरेस्ट किया है।
मां की हत्या के आरोप में पुलिस ने 22 साल की बेटी रिंपल प्रकाश जैन को अरेस्ट किया है।

पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या दिसंबर माह में कर दी गई थी। महिला की हत्या करने के बाद उसके दोनों हाथ और पैर काट दिए गए थे। इसके लिए दरांती, कटर और छोटे चाकू का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने दरांती, कटर और एक छोटा चाकू बरामद किया है।

महिला के कटे हुए हाथ-पैर प्लास्टिक के बैग में थे।
महिला के कटे हुए हाथ-पैर प्लास्टिक के बैग में थे।

महीनों से कोठरी में बंद थी महिला
डीसीपी प्रवीण मुंधे ने बताया कि मारी गई महिला की पहचान वीना प्रकाश जैन के रूप में हुई है। पुलिस को शक है कि बेटी ने ही मां को महीनों कोठरी में बंद रखा। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।

हत्या और लाश के टुकड़े करने से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

लाश के टुकड़े करने का सबसे पहला मामला दिल्ली में मिला था

4 महीने पहले दिल्ली पुलिस ने दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा किया था। 18 मई यानी करीब 6 महीने पहले लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने अपनी 26 साल की प्रेमिका श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी थी और उसके शव को आरी से काटा था। आफताब ने बॉडी के 35 टुकड़े किए थे। पढ़ें पूरी खबर...

जम्मू-कश्मीर में श्रद्धा मर्डर जैसा मामला, कारपेंटर ने महिला के टुकड़े-टुकड़े

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले से श्रद्धा मर्डर जैसा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने एक महिला के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उन्हें अलग-अलग जगह पर फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स का नाम शाबिर अहमद है और उसकी उम्र 45 साल है। पेशे से कारपेंटर शाबिर महिला की सगाई से नाराज था। पढ़ें पूरी खबर...

गोरखपुर में पिता की हत्या कर शव सूटकेस में भरकर फेंका

गोरखपुर में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। पहले पिता के सिर पर सिलबट्टे से हमला कर उन्हें मार डाला। फिर चाकू और आरी से गर्दन काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद शव के टुकड़े सूटकेस में भरकर घर के पीछे फेंक दिया। घटना तिवारीपुर इलाके के सूर्यकुंड में शनिवार देर रात की है। पढ़ें पूरी खबर...

हैदराबाद में दोस्त का मर्डर किया, दिल निकाल लिया, उंगलियां भी काटीं

हैदराबाद में 22 साल के युवक ने अपने दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी, क्योंकि दोस्त युवक की प्रेमिका को मैसेज और कॉल करता था। हत्या के बाद युवक ने उसका दिल और प्राइवेट पार्ट निकाल दिया। गर्दन और उंगलियां भी काट दी। फिर शुक्रवार को पुलिस स्टेशन जाकर खुद को सरेंडर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...