- मोदी 25 सितंबर को अमेरिका जाने वाले हैं, इसी दौरान यह अवॉर्ड दिया जाएगा
- मोदी को अगस्त में यूएई में ‘ऑर्डर ऑफ जाएद’ और बहरीन में ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ से सम्मानित किया गया था
Dainik Bhaskar
Sep 02, 2019, 07:11 PM ISTनई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन सम्मानित करेगी। मोदी 25 सितंबर को अमेरिका दौरे पर जाने वाले हैं, इसी दौरान उन्हें अवॉर्ड दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘एक और अवॉर्ड, प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व करने का एक और मौका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत और उनके प्रगतिशील कदम को पूरी दुनिया में सराहा गया। मोदी अपने अगले अमेरिकी दौरे पर बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से स्वच्छ भारत अभियान के लिए अवॉर्ड लेंगे।’’
Another award,another moment of pride for every Indian, as PM Modi's diligent and innovative initiatives bring laurels from across the world.
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) September 2, 2019
Sh @narendramodi to receive award from Bill & Melinda Gates Foundation for #SwachhBharatAbhiyaan during his visit to the United States. pic.twitter.com/QlsxOWS6jT
यूएई और बहरीन में भी सम्मान मिला था
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाह्यं ने 24 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जाएद’ से सम्मानित किया था। इसी दिन मोदी बहरीन पहुंचे थे। जहां क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद बिन इसा अल खलीफा ने मोदी को ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ से सम्मानित किया था।
2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत हुई
प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में गांधी जयंती के दिन स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि एक भारतीय नागरिक होने की खातिर यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि हम 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाए जाने तक उनके स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करें।
