मोदी कैबिनेट का जल्द ही विस्तार होने वाला है। इससे पहले नए मंत्रियों को लेकर अटकलें तेज हैं। इनमें एक नाम पशुपति कुमार पारस का भी है। बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) दो धड़ों में बंट चुकी है। एक पशुपति कुमार पारस का गुट है, तो दूसरा चिराग पासवान का।
इस बीच मंत्रिमंडल में विस्तार की संभावनाओं के बीच पारस पटना में कुर्ते की खरीदारी में व्यस्त दिखे। माना जा रहा है कि वे शपथ ग्रहण की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पूरा विश्वास है कि उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह जरूर मिलेगी।
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, जब उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया कि क्या आप शपथ लेने वाले हैं? क्या आपको कैबिनट जॉइन करने के लिए फोन आया था? इस पर उन्होंने कहा- राज को राज ही रहने दो।
क्यों लग रहीं अटकलें?
खुद को पासवान का लक्ष्मण बताया था
इससे पहले 5 जुलाई को LJP के संस्थापक रामविलास पासवान की पहली जयंती पर पारस ने कहा कि पासवान पूरे देश के नेता थे। वे अमीर-गरीब और हर जाति के लोगों की फिक्र करते थे। वे समय से पहले हमें छोड़कर चले गए। मैं उनका छोटा भाई लक्ष्मण हूं। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.