प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अहमदाबाद प्रबंधन संघ (AMA) में जापानी जेन गार्डन और कैजान अकादमी का डिजिटली उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जेन गार्डन और कैजान एकेडमी के लोकार्पण का ये अवसर भारत-जापान के संबंधों की सहजता और आधुनिकता का प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि जापानी जेन अगार्डन, कैजान एकेडमी की स्थापना भारत-जापान के रिश्तों को और मजबूत करेगी।
PM के संबोधन की अहम बातें
1. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि दी
ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। अपने व्यापक कार्य के माध्यम से उन्होंने भारत के लोकाचार की महानता का प्रदर्शन किया। वंदे मातरम उनके द्वारा लिखा गया, ये हमें विनम्रता के साथ भारत की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।
2. आंतरिक शांति और प्रगति भी अहम
भारत और जापान जितना बाहरी प्रगति और उन्नति के लिए समर्पित रहे हैं, उतना ही आंतरिक शांति और प्रगति को भी हमने महत्व दिया है। जापानी जेन गार्डन शांति की इसी खोज की, इसी सादगी की सुंदर अभिव्यक्ति है।
3. जापानी कंपनियों ने गुजरात में अपना बेस बनाया
जापान की एक से बढ़कर एक कंपनियां आज गुजरात में काम कर रही हैं। मुझे बताया गया है कि इनकी संख्या 135 से भी ज्यादा है। ऑटोमोबिल से लेकर बैंकिंग तक, कंस्ट्रक्शन से लेकर फार्मा तक, हर सेक्टर की जापानी कंपनी ने गुजरात में अपना बेस बनाया हुआ है।
4. भारत-जापान के रिश्ते मजबूत
भारत और जापान पास सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों का मजबूत विश्वास भी है और भविष्य के लिए एक कॉमन विजन भी। इसी आधार पर हम पिछले कई वर्षों से अपनी स्पेशल स्ट्रेटिजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप को लगातार मजबूत कर रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.