• Hindi News
  • National
  • Satyendar Jain Tihar Jail Video Vs BJP Party | Arvind Kejriwal Harish Khurana

BJP ने सत्येंद्र जैन का नया VIDEO पोस्ट किया:कहा- जेल में 10 कर्मचारी सेवा करते हैं; केजरीवाल बोले- भाजपा वीडियो बनाने की कंपनी बनी

नई दिल्ली4 महीने पहले
भाजपा नेता हरीश खुराना ने सत्येंद्र जैन का नया वीडियो शेयर किया।

भाजपा ने रविवार को तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो जारी किया है। भाजपा नेता हरीश खुराना ने ये वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। उन्होंने लिखा- केजरीवाल के लाट साहब के ठाठ। जेल में 10 कमर्चारी उनकी सेवा करते हैं। इस पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर पलटवार किया।

केजरीवाल ने आज गुजरात के सूरत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- BJP एक वीडियो बनाने की कंपनी बन गई है। BJP की गारंटी है कि हर वार्ड में एक वीडियो की दुकान खोलेंगे। दिल्ली की जनता इस बार ये तय करेगी कि उनको वीडियो बनाने की कंपनी चाहिए या उनके बच्चों का भविष्य बनाने वाली पार्टी चाहिए।

भाजपा नेता हरीश खुराना ने रविवार सुबह यह वीडियो पोस्ट किया।
भाजपा नेता हरीश खुराना ने रविवार सुबह यह वीडियो पोस्ट किया।

केजरीवाल पर जेल को 5-स्टार रिसॉर्ट में बदलने का आरोप BJP के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने केजरीवाल पर जेल को रूम सर्विस के साथ 5-स्टार रिसॉर्ट में बदलने का आरोप लगाया। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे के बलात्कारी से मालिश और 5 कोर्स के भोजन के बाद, अब यह वीडियो दिखाता है कि कैसे AAP सत्येंद्र जैन को तिहाड़ के अंदर रूम सर्विस और हाउसकीपिंग प्रदान कर रही है। तिहाड़ के अंदर, जैन का दरबार है। टीवी देखने से लेकर मिनरल वाटर तक, हर तरह की सेवाएं दी जा रही हैं। यह वीडियो पिछले 5 महीनों से जमानत नहीं पाने वाले भ्रष्ट मंत्री के साथ हो रहे स्पेशल ट्रीटमेंट का सबूत है।'

जैन के अब तक 8 वीडियो सामने आए...

8वां वीडियो, 12 सितंबर

वीडियो में जेल की एक सेल दिखाई दे रही है। इसमें कुछ कर्मचारी साफ-सफाई करते और बिस्तर संभालते नजर आ रहे हैं। 2 मिनट का ये वीडियो 1 अक्टूबर 2022 का है। भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सातवां वीडियो, 1 अक्टूबर

यह वीडियो एक अक्टूबर का है, इसमें दो लोग साफ-सफाई करते और बिस्तर ठीक करते नजर आ रहे हैं।

6वां वीडियो, 12 सितंबर

भाजपा नेता हरीश खुराना की ओर से शनिवार को शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि जैन तीन लोगों के साथ बैठें हैं। कुछ देर बाद तीनों उठकर चले जाते हैं और जेल सुपरिंटेंडेंट अजीत कुमार वहां आते हैं और कुर्सी पर बैठ जाते हैं। इस दौरान जैन बेड पर लेटे रहते हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर चर्चा हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...

पांचवां वीडियो, 13 सितंबर

भाजपा ने बीते 23 नवंबर को जैन का 13 सितंबर का करीब डेढ़ मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें बैरक के भीतर सत्येंद्र जैन को खाना परोसा जा रहा है। एक व्यक्ति लगातार उनकी सेवा में जुटा है। इस पर भाजपा ने कहा- ऐसा लग रहा है, जैसे रिसॉर्ट में छुट्टियां मना रहे हों। केजरीवाल ने यह निश्चित कर दिया है, कि हवालाबाज को जेल में सजा नहीं मजा मिले। पढ़ें पूरी खबर...

चौथा वीडियो, 21 सितंबर

तिहाड़ जेल से सत्येंद्र जैन के चौथे वीडियो 21 सिंतबर का है। इसमें चार लोग उनके कमरे में मौजूद दिखाई दे रहे हैं और मंत्री उनसे चर्चा कर रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति मंत्री की मसाज करने वाला है। वह उनके पैरों की मसाज कर रहा है। ऐसे ही एक और वीडियो में जैन की हैंड मराज की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

तीसरा वीडियो, 14 सितंबर

26 सेकेंड के इस वीडियो में सत्येंद्र जैन कुर्सी पर बैठे हुए हैं और एक व्यक्ति उनके सिर की मसाज कर रहा है। कमरे में एक जोड़ी जूते और एक जोड़ी चप्पलें नजर आ रही हैं। इस वीडियो में भी उनके बिस्तर पर एक रिमोट दिखाई दे रहा है।

दूसरा वीडियो, 14 सितंबर

यह वीडियो 26 सेकेंड का है। इसमें सत्येंद्र जैन आराम से बिस्तर पर लेटें हुए हैं और एक आदमी उनके पैर दबा रहा है। उनके कमरे में कुर्सी पर न्यूजपेपर या मैगजीन भी दिखाई दे रही है।

पहला वीडियो, 13 सितंबर

36 सेकेंड के वीडियो में सफेद टी-शर्ट पहने एक आदमी मंत्री के पैरों की मसाज कर रहा है। बेड पर लेटे हुए सत्येंद्र जैन कुछ पेपर देख रहे हैं। बिस्तर के पास रखी कुर्सी पर आराम तकिया या मसनद भी दिखाई दे रहा है। उनके बेड पर भी आर्थोपेडिक पिलो जैसा तकिया नजर आ रहा है। एक तकिये पर रिमोट पड़ा है। कमरे में मिनरल वाटर की बोतलें भी दिख रही हैं।

जैन को 5 महीने से बेल नहीं मिली
प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 31 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से जैन तिहाड़ में बंद हैं। उन्होंने जमानत की अर्जी लगाई है, लेकिन 5 महीने में उन्हें एक भी बार बेल नहीं दी गई है।

स्पेशल खाने की डिमांड कर रहे थे जैन, कोर्ट ने इनकार किया
इससे पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को सत्येंद्र जैन की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें जेल में स्पेशल फूड की मांग की गई थी। जैन ने जेल में ड्राय फ्रूट्स और फलों की मांग की थी। कोर्ट ने आदेश पारित करते हुए कहा कि तिहाड़ जेल के रिकॉर्ड पहली नजर में दिखाते हैं कि जेल अधिकारियों ने दिल्ली सरकार के मंत्री होने के नाते सत्येंद्र जैन को फल और सब्जियां प्रदान करके तरजीह दे रहे थे। अधिकारियों ने इसके लिए जेल नियमों (डीपीआर 2018) का उल्लंघन भी किया।

सत्येंद्र जैन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैन को CBI कोर्ट ने नहीं दी जमानत

सत्येंद्र जैन को CBI कोर्ट फिर झटका लगा है। गुरुवार को कोर्ट ने सत्येंद्र जैन और दो अन्य को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया। इसके एक दिन पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष जज विकास ढुल ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने मेन केस में सुनवाई के लिए अगली तारीख 29 नवंबर तय की है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर...

जैन की मसाज करने वाला रेप का आरोपी

मंत्री सत्येंद्र जैन जिस व्यक्ति से अपनी मसाज करवा रहे थे, वो रेप केस में आरोपी है। न्यूज एजेंसी ANI ने तिहाड़ के ऑफिशियल सूत्रों के हवाले से बताया कि जैन को मसाज देने वाला व्यक्ति पॉक्सो एक्ट में बंद है। वह फीजियोथेरेपिस्ट नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...