सिक्किम में 900 टूरिस्ट शनिवार शाम को भारी स्नोफॉल के कारण फंस गए। ये सभी नाथुला और त्सोमगो झील से गंगटोक लौट रहे थे। सिक्किम पुलिस ने बताया कि ये टूरिस्ट 89 वाहनों में सवार हैं। इनकी मदद के लिए सेना और पुलिस पहुंच गई है। अभी तक 15 वाहनों को निकाला गया है। जहां ये वाहन फंसे हैं वहां से गंगटोक की दूरी 42 किलोमीटर है। टूरिस्ट को रात में सेना के कैंप में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है।
आज की अन्य बड़ी खबरें...
मुंबई में अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में लगा लोहे का खंभा चलते ऑटो पर गिरा, महिला की मौत
मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में शनिवार को एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में लगा लोहे का खंभा चलते ऑटो पर गिर गया। इस हादसे में ऑटो सवार महिला की मौत हो गई। एक लड़की बुरी तरह घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुंबई में पोलैंड की महिला से रेप, पुलिस ने दर्ज किया केस
मुंबई में पोलैंड की महिला से रेप का मामला दर्ज हुआ है। केस में आरोपी मनीष गांधी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीष गांधी ने 2016 से 2022 के बीच कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी महिला की अश्लील फोटो खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।
दिल्ली के जैतपुर में पेंट की दुकान में आग लगी, एक शव बरामद
दक्षिण पूर्व दिल्ली के जैतपुर में शनिवार दोपहर पेंट की दुकान में आग लग गई। दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दुकान से एक शव बरामद किया गया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में दो चीतों को बाड़े से खुले जंगल में छोड़ा गया
मध्य प्रदेश में श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर को छोड़े गए 8 चीतों में से एक नर चीता ओबन और मादा चीता आशा को बाड़े से खुले जंगल में छोड़ा गया। DFO प्रकाश कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी।
गुवाहाटी में ट्रेन के 2 खाली डिब्बों में आग लगी, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
असम में गुवाहाटी केचांदमारी इलाके में शनिवार को एक ट्रेन के 2 खाली डिब्बों में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। किसी के हताहत होने खबर नहीं है।
मध्यप्रदेश के धार में दो ट्रकों आपस में टकराए, आग लगने से 2 लोग जिंदा जले
मध्यप्रदेश के धार में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 2 लोग जिंदा जल गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गणपति घाट फोरलेन पर एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर डिवाइडर से दूसरी तरफ आ गया। दूसरी लेन से आ रहे 2 ट्रकों से टकरा गया। जिससे तीनों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने फंसे लोगों का रेस्क्यू किया। धामनोद पुलिस दमकल के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। पूरी खबर पढ़िए...
अफगानिस्तान में एक अवॉर्ड सेरेमनी में हुआ बम धमाका, 1 की मौत 5 लोग घायल
अफगानिस्तान के बाल्ख प्रोविंस में शनिवार को एक अवॉर्ड सेरेमनी में बम धमाका होने से एक की मौत हो गई । जबकि 5 लोग घायल हो गए। ये घटना सुबह 11 बजे मजार ए शरीफ शहर में हुई। तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने इसकी पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अवॉर्ड सेरेमनी पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए रखी गई थी। अभी तक किसी संगठन ने भी इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।
फरीदाबाद के बैंक्वेट हॉल में आग लगी, दमकल की गाड़ियां पहुंचीं
हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 10 में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शनिवार को आग लई। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं।
इंफोसिस के प्रेसिडेंट मोहित जोशी का इस्तीफा, टेक महिंद्रा के MD और CEO बनेंगे
इंफोसिस के प्रेसिडेंट मोहित जोशी ने इस्तीफा दे दिया है। मोहित अब टेक महिंद्रा के मेनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ बनेंगे। वे जून तक इंफोसिस में काम करेंगे। मोहित पिछले 22 साल से इंफोसिस में काम कर रहे थे। इंफोसिस ने बताया है कि 11 मार्च, 2023 से मोहित छुट्टी पर रहेंगे और कंपनी के साथ उनका आखिरी दिन 09 जून, 2023 होगा।
बीकानेर की पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी का निधन, लंबे समय से बीमार थीं
बीकानेर की पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। सुशीला कुमारी बीकानेर के पूर्व महाराजा डॉ. करणी सिंह की पत्नी, डूंगरपुर राज परिवार की राजकुमारी थीं और पूर्व विधानसभा की विधायक सिद्धि कुमारी राजमाता सुशीला कुमारी की पौत्री है। राजमाता का अंतिम संस्कार रविवार को होगा।
गुजरात विधानसभा में BBC के खिलाफ प्रस्ताव पारित, डॉक्यूमेंट्री मामले में सख्त कार्रवाई का किया अनुरोध
BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ गुजरात विधानसभा में शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित किया गया है जिसमें केंद्र से BBC के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निवेदन किया गया है।
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, भाजपा विधायक विपुल पटेल ने सदन में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि BBC ने अपने डॉक्यूमेंट्री में 2002 की घटनाओं को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है। इसके अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भातर की छवि खराब करने का प्रयास किया गया।
विपुल पटेल के प्रस्ताव का भाजपा विधायक मनीषा वकील, अमित ठाकर, धवल सिंह जाला और मंत्री हर्ष सांघवी ने भी समर्थन किया।
कर्नाटक में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ध्रुव नारायण का कार्डियक अरेस्ट से निधन
कर्नाटक में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ध्रुव नारायण का शनिवार को निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। उन्हें सीने में दर्द होने पर सुबह करीब 6:40 बजे अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन अस्पताल ले जाते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वह चामराजनगर से दो बार सांसद भी रह चुके हैं।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने जासूसी के शक में युवक की हत्या की
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक 26 साल के एक युवक की हत्या कर दी। मृतक का नाम साईनाथ नरोती है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों को शक था कि साईनाथ पुलिस की ओर से जासूसी कर रहा है। हालांकि, मृतक अपने गांव से दूर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और होली के दिन गांव आया था।
भारतवंशी प्रोफेसर ने अमेरिकी कॉलेज के खिलाफ केस किया
अमेरिका में बैबसन कॉलेज में भारतीय मूल की प्रोफेसर लक्ष्मी बालचंद्र ने वेलेस्ली, मैसाचुसेट्स बिजनेस स्कूल के खिलाफ नस्ल और लिंग भेदभाव का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है। उन्होंने कहा कि उनके शोध रिकॉर्ड के बावजूद उन्हें अनुसंधान करने और कई नेतृत्व पदों और अवसरों से वंचित रखा गया। शिकायत में कहा गया, बैबसन श्वेत और पुरुष फैकल्टी का पक्ष लेते हैं। उन्हीं के लिए पुरस्कार सुरक्षित रखते हैं।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस, अब विदेश नहीं जा सकेंगे
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ शुक्रवार को विजिलेंस ब्यूरो ने लुकआउट नोटिस जारी हुआ है। यह नोटिस उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जारी किया गया है। लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद अब चन्नी विदेश नहीं जा पाएंगे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.