पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
नई दिल्ली. दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को भारी बारिश के साथ ओले गिरे। इससे कई सड़कों पर जलभराव हो गया। कई प्रमुख सड़कों पर यातायात जाम हो गया। मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल तापमान औसत से थोड़ा ज्यादा 16.4 डिग्री सेल्सियस है। शनिवार सुबह 8.30 बजे ह्यूमिडिटी लेवल 88 फीसदी रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान ट्वीट किया - सेंट्रल दिल्ली के ऊपर काफी कम लेकिन मजबूत बादल छाए हुए हैं। इसकी वजह से अगले दो घंटे के दौरान औसत बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने ट्वीट किया - सेंट्रल दिल्ली के ऊपर काफी कम लेकिन मजबूत बादल छाए हुए हैं। इसकी वजह से अगले दो घंटे के दौरान औसत बारिश हो सकती है। शाम तक बादल छाए रहेंगे ।अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही तस्वीरें
बारिश होने और ओले पड़ने के बाद लोग सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ट्वीट पर तो दिल्ली बारिश का हैश टैग शनिवार को बारिश के कुछ ही घंटों बाद ट्रेंडिंग में नजर आने लगा। आम तौर पर इस मौसम में दिल्ली में बारिश नहीं होती।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.