देश में मंगलवार को रात 9 बजे तक 2 लाख 61 हजार 860 नए केस मिले हैं, लेकिन इस दौरान 1 लाख 60 हजार 789 लोग ठीक भी हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरािन 392 लोगों की मौत हुई है। अब देश में कुल एक्टिव केस 18 लाख के पार पहुंच गए हैं। फिलहाल एक्टिव केस की कुल संख्या 18 लाख 31 हजार 181 है।
उधर, दिल्ली में लगातार 5वें दिन डेली केस में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मुंबई में सोमवार के मुकाबले 193 केस ज्यादा मिले हैं। हालांकि चिंता महाराष्ट्र और कर्नाटक ने बढ़ा दी है, जहां केस फिर बढ़े हैं।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में दोबारा नए केस 26% बढ़ गए हैं। मंगलवार को 39,207 नए कोविड मामले मिले, जबकि 38,824 लोग ठीक हो गए। इस दौरान 53 मौतें भी दर्ज की गईं, जो तीसरी लहर में एक दिन में राज्य में सबसे ज्यादा मौत है। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2,67,659 हैं। आज राज्य में ओमिक्रॉन वेरिएंट का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
मुंबई में कोविड के 6,149 नए मामले सामने आए हैं। यह कल से 193 मामले ज़्यादा हैं। आज मुंबई में कोविड से 7 मृत्यु हुई हैं। राज्य में 44,084 सक्रिय मामले हैं।
कर्नाटक में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 22% को पार कर गया है। मंगलवार को पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 41,457 नए मामले दर्ज़ किए गए।
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 11,684 नए कोविड मामले सामने आए और 38 मौतें दर्ज़ की गई। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 22.47% रही। राजधानी में एक्टिव केस 78,112 रह गए हैं। दिल्ली में 13 जनवरी के बाद से लगातार मामले घट रहे हैं। नेशनल कैपिटल में 13 जनवरी को 28,867 नए केस और 14 जनवरी को 24,343 मामले मिले, 15 जनवरी को 20,718, 16 जनवरी को 18,286 मामले और 17 जनवरी को 12,527 मामले दर्ज किए गए।
जम्मू-कश्मीर में एक दिन के सबसे ज्यादा नए केस
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में 4,651 नए कोविड मामले सामने आए, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई। यह एक दिन के दौरान राज्य में कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले हैं। मंगलवार को जम्मू से 1,546 और कश्मीर से 3,105 मामले दर्ज़ किए गए। अब जम्मू-कश्मीर में एक्टिव केस 21,677 हैं।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल संक्रमित : 3,78,80,139
कुल रिकवरी: 3,55,46,205
कुल मौतें: 48,71,53
कोरोना अपडेट्स...
5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र में 10 हजार केस घटे, मुंबई में करीब 2 हजार की कमी
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 31,111 नए मामले सामने आए हैं, जो रविवार के मुकाबले 10,216 कम हैं। सोमवार को 29,092 लोग डिस्चार्ज हुए और 24 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2,67,334 हो गए हैं। मुंबई में भी नए केस घटने का सिलसिला जारी है। सोमवार को 5,956 नए केस मिले, जो रविवार से 1,939 कम हैं। हालांकि मेट्रो सिटी में कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक मिले मरीजों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। सोमवार को 12 लोगों की मौत हुई है।
2. कर्नाटक में कम हुआ पॉजिटिविटी रेट
राज्य में सोमवार को 27,156 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 7827 लोग ठीक हुए और 14 लोगों की मौत हो गई। कुल 32.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.91 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,445 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 2,17,297 है। पॉजिटिविटी रेट कम होकर 12.46% हो गया है।
3. तमिलनाडु में 1.52 लाख एक्टिव केस
24 घंटे के दौरान यहां 23,443 नए मामले सामने आए, जबकि 13,551 मरीज ठीक हुए और 20 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 29.63 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,009 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल एक्टिव केस 1,52,348 हैं। पॉजिटिविटी रेट 16.71% है।
4. केरल में बढ़ रहे कोरोना केस
राज्य में सोमवार को 22,946 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 5280 लोग ठीक हुए और 18 लोगों की मौत हो गई। कुल 54.01 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 52.28 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 50,904 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 1,21,458 है। पॉजिटिविटी रेट 33.08% पर पहुंच गया है।
5. उत्तर प्रदेश में 1.06 लाख एक्टिव केस
उत्तर प्रदेश में सोमवार को 15,622 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 12,402 लोग ठीक हुए और 9 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 18.49 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 17.20 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,972 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 1,06,616 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
9 अन्य प्रमुख राज्यों का हाल
1. गुजरात
राज्य में सोमवार को 12,753 नए मामले सामने आए, जबकि 5984 मरीज ठीक हुए और 5 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.38 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,165 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल एक्टिव केस 70374 हैं। पॉजिटिविटी रेट 16.71% है।
2. पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में सोमवार को 9385 नए केस मिले हैं। इस दौरान 11,034 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 33 लोगों की मौत हो गई है। यहां पॉजिटिविटी रेट 26.43% है। राज्य में अब तक कुल 19.07 लाख केस मिले हैं, जबकि 17.28 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। कुल 20,121 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 1 लाख 58 हजार 623 हैं।
3. राजस्थान
यहां सोमवार को 9,236 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 5894 लोग ठीक हुए और 5 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.46 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.71 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,010 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 66,742 हैं।
4. हरियाणा
राज्य में सोमवार को 9,204 लोग संक्रमित पाए गए और 5,631 लोग ठीक हुए। यहां 12 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.56 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.91 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,116 लोगों की मौत हो गई। कुल 54,814 का अभी इलाज चल रहा है।
5. मध्य प्रदेश
यहां 24 घंटे में 6,970 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 2106 लोग ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 8.37 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.92 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,545 लोगों की मौत हो गई। 34,973 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
ग्वालियर के सिंधिया स्कूल फोर्ट में लगातार तीसरे दिन कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां 24 घंटे में 28 और कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। सभी होम आइसोलेट कर दिए गए हैं। एक दिन पहले 49, दो दिन पहले 11 संक्रमित मिल चुके हैं। जय विलास म्यूजियम के भी 24 वर्कर संक्रमित आए हैं। ग्वालियर में 524 कोविड संक्रमित मिले हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
6. पंजाब
राज्य में सोमवार को 6593 लोग संक्रमित पाए गए। 4,393 लोग ठीक हुए और 21 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,790 लोगों की मौत हो गई। कुल 43,429 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
7. छत्तीसगढ़
यहां सोमवार को 4,574 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 5,396 लोग ठीक हुए और 10 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.64 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.18 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,664 लोगों की मौत हो गई। कुल 31,960 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
8. बिहार
यहां सोमवार को 3,526 लोग संक्रमित पाए गए। 5,907 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.90 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,141 लोगों की मौत हो गई। कुल 33,122 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 3.14% है।
बिहार में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को जांच से कंट्रोल किया जा रहा है। दो दिनों में 35% जांच घटा दी गई है, जिससे नए संक्रमण में 44% की कमी आ गई है। सोमवार को 1,12,221 सैंपल की जांच में 3,526 नए मामले आए हैं। जबकि, 15 जनवरी को 1.72 लाख से अधिक सैंपल की जांच की गई थी। इनमें 5,907 नए मामले आए थे। जांच से कम हो रहे मामलों से अब कोरोना को लेकर आंकड़ों में थोड़ी राहत दिखाई दे रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
9. झारखंड
यहां सोमवार को 2,499 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 4,266 लोग ठीक हुए और 6 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,209 लोगों की मौत हो गई। कुल 29,974 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.