देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 71 लाख 73 हजार 345 हो गया है। वहीं, 710 लोगों ने दम तोड़ा। इस बीच, मणिपुर के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में रिकॉर्ड 230 मरीज मिले जबकि 2 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। राज्य में अब तक 13,556 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 10,707 रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल 2,756 एक्टिव केस हैं जबकि 93 मौतें हो चुकी हैं।
वहीं, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। एम्स की मेडिकल टीम ने उनकी जांच के बाद इस बात की पुष्टि की। 29 सितंबर को उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से वे क्वारैंटाइन थे। अब उनकी सेहत में सुधार है।
अब तक 62.24 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 9 हजार 894 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी का आंकड़ा बढ़ने से एक्टिव केस भी कम हो रहे हैं। बीते 26 दिनों में इसमें 15% की गिरावट आई है। ये 16 सितंबर को 10.17 लाख के पीक पर थे, जो अब 8.37 लाख पर पहुंच गए हैं। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
कोरोना अपडेट्स
पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
सोमवार को राज्य में संक्रमण के 1478 मामले सामने आए। 1702 लोग डिस्चार्ज किए गए और 21 मरीजों की मौत हो गई। अब तक1 लाख 48 हजार 298 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 14 हजार 932 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 1 लाख 30 हजार 721 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं, जबकि 2645 मरीजों की मौत हो चुकी है।
2. राजस्थान
सोमवार को राज्य में 2132 लोग संक्रमित मिले। 1858 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। 15 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 61 हजार 184 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 21 हजार 671 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 37 हजार 848 लोग रिकवर हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 1665 मरीजों की मौत हो चुकी है।
3. बिहार
सोमवार को 732 लोग संक्रमित पाए गए। 1369 लोग ठीक हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 97 हजार लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इनमें 10 हजार 451 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 85 हजार 593 लोग ठीक हो चुके हैं। 955 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
4. महाराष्ट्र
सोमवार को 7089 मामले सामने आए, 15656 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए और 169 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 15 लाख 35 हजार 315 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 12 हजार 439 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 12 लाख 81 हजार 896 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 40 हजार 514 मरीज जान गंवा चुके हैं।
5. उत्तरप्रदेश
सोमवार को 2182 मामले सामने आए और 3342 लोग ठीक हो गए। अब प्रदेश में 38815 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 3 लाख 93 हजार 908 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल रिकवरी रेट 89.37% हो गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.