• Hindi News
  • National
  • Padma Awards Winners List Update; Mulayam Singh Yadav | Raveena Tandon, Zakir Hussain

106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार:पंडवानी गायिका उषा PM के सामने घुटनों के बल बैठीं, हिराबाई ने राष्ट्रपति के कंधे पर हाथ रखा

नई दिल्ली2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
गुजरात की रहने वाली हिराबाई बेन इब्राइमभाई लॉबी को पद्मश्री से नवाजा गया। उन्हें सिद्दी समुदाय के उत्थान के लिए ये सम्मान दिया गया है। - Dainik Bhaskar
गुजरात की रहने वाली हिराबाई बेन इब्राइमभाई लॉबी को पद्मश्री से नवाजा गया। उन्हें सिद्दी समुदाय के उत्थान के लिए ये सम्मान दिया गया है।

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने पहला सम्मान आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को दिया। उनकी बेटी ने पिता को मिला पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया। इसके बाद बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

बिड़ला परिवार में पद्म पुरस्कार पाने वाले कुमार मंगलम चौथे व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले उनकी मां राजश्री बिड़ला को पद्म भूषण, दादा बसंत कुमार बिड़ला को पद्म भूषण और उनके परदादा घनश्याम दास बिड़ला को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

पंडवानी गायिका उषा को पद्म श्री से नवाजा गया। उन्होंने सम्मान लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के पैर छूकर सम्मान ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

अब कार्यक्रम से जुड़े ये वीडियो भी देखिए...

पंडवानी गायिका उषा छत्तीसगढ़ की लोक कलाकार हैं। पुरस्कार लेने से पहले उन्होंने पहले प्रधानमंत्री, इसके बाद राष्ट्रपति के सामने घुटनों के बल बैठकर प्रणाम किया।
पंडवानी गायिका उषा छत्तीसगढ़ की लोक कलाकार हैं। पुरस्कार लेने से पहले उन्होंने पहले प्रधानमंत्री, इसके बाद राष्ट्रपति के सामने घुटनों के बल बैठकर प्रणाम किया।
डॉ. अरविंद कुमार को विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
डॉ. अरविंद कुमार को विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
डॉ. प्रभाकर भानुदास मांडे को साहित्य एवं शिक्षा में योगदान के लिए पद्म श्री से नवाजा गया।
डॉ. प्रभाकर भानुदास मांडे को साहित्य एवं शिक्षा में योगदान के लिए पद्म श्री से नवाजा गया।

राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित की जाने वालीं हस्तियां

पद्म पुरस्कार पाने वाले 106 लोगों में 19 महिलाएं भी हैं। 6 लोगों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री दिया गया है। इन पुरस्कारों के नामों का ऐलान 25 जनवरी को किया गया था।

नामपुरस्कारक्षेत्र
बालकृष्ण दोषीपद्म विभूषणआर्किटेक्ट
श्री सोमनहल्लीपद्म विभूषणलोक कार्य
कुमार मंगलमपद्म भूषणव्यापार और उद्योग
सुमन कल्याणपुरपद्म भूषणकला
कपिल कपूरपद्म भूषणसाहित्य एवं शिक्षा
श्री कमलेश पटेलपद्म भूषणअध्यात्म
उषा बरले

पद्म श्री

कला
श्री मंगला कांतपद्म श्रीकला
भानुभाई चितारापद्म श्रीकला
हिराबाईबेन इब्राइमभाईपद्म श्रीसमाज सेवा
डॉ. प्रभाकर भानुदास मांडेपद्म श्रीसाहित्य एवं शिक्षा
नाडोजा पिंडिपापनहल्लीपद्म श्रीकला
प्रोफ्रेसर महेंद्र पालपद्म श्री

विज्ञान एवं इंजीनियरी

नलिनी पार्थसारथीपद्म श्रीचिकित्सा
डॉ. हनुमंत रावपद्म श्रीचिकित्सा
श्री रमेश रघुनाथपद्म श्रीसाहित्य एवं शिक्षा
श्री वीपी अप्पूकुट्टनपद्म श्रीसमाज सेवा
एस.आर.डी प्रसादपद्म श्रीखेल
श्री चिंतलपाटिपद्म श्रीकला
डॉ. बंडी रामकृष्ण रेड्डीपद्म श्रीसाहित्य एवं शिक्षा
मनोरंजन साहूपद्म श्रीचिकित्सा
श्री कोटा सच्चिदानंदपद्म श्रीकला
श्री गुरुचरण सिंहपद्म श्रीखेल
श्री लक्ष्मण सिंहपद्म श्रीसमाज सेवा
प्रकाश चंद्र सूदपद्म श्रीसाहित्य एवं शिक्षा
श्रीमती नैहुनओपद्म श्रीकला
एस. सुब्बरामनपद्म श्रीपुरातत्व विज्ञान
श्री विश्वनाथ प्रसादपद्म श्रीसाहित्य एवं शिक्षा
श्री धनीराम टोटोपद्म श्रीसाहित्य एवं शिक्षा
जी. वेलूच्यामिपद्म श्रीचिकित्सा
करमा वांगचुपद्म श्रीसमाज सेवा
गुलाम मुहम्मदपद्म श्रीकला
जोधइया बाईपद्म श्रीकला
डॉ. संकुरात्रिपद्म श्रीसमाज सेवा
श्री रामनपद्म श्रीकृषि
श्री नरेंद्र चंद्रपद्म श्रीलोक कार्य
श्री वडीवेल गोपालपद्म श्रीसमाज सेवा
हेमचंद्र गोस्वामीपद्म श्रीकला
प्रीतिकना गोस्वामीपद्म श्रीकला
मोदादुगु विजयपद्म श्रीविज्ञान एवं इंजीनियरी
दिलशाद हुसैनपद्म श्रीकला
भिकू रामजीपद्म श्रीसमाज सेवा
रतन सिंह जग्गीपद्म श्रीसाहित्य एवं शिक्षा
बिक्रम बहादुरपद्म श्रीसमाज सेवा
राकेश झुनझुनवालापद्म श्रीव्यापार और उद्योग
रतन चंद्र करपद्म श्रीचिकित्सा
गुरु कुप्पैया कल्याणसुंदरमपद्म श्रीकला
श्री महिपतरायपद्म श्रीकला
मागुणी चरणपद्म श्रीकला
डॉ. अरविंद कुमारपद्म श्रीविज्ञान एवं इंजीनियरी
श्री रिसिंगबोरपद्म श्रीकला
पद्म श्री लेने से पहले हिराबाईबेन ने PM मोदी को धन्यवाद कहा। उन्हें यह सम्मान समाज सेवा के लिए दिया गया है।
पद्म श्री लेने से पहले हिराबाईबेन ने PM मोदी को धन्यवाद कहा। उन्हें यह सम्मान समाज सेवा के लिए दिया गया है।
सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण दिया गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण दिया गया।
आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को पद्म विभूषण दिया गया।
आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को पद्म विभूषण दिया गया।
प्रोफेसर बालकृष्ण दोषी को मरणोपरांत पदम विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी बेटी ने ये सम्मान लिया।
प्रोफेसर बालकृष्ण दोषी को मरणोपरांत पदम विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी बेटी ने ये सम्मान लिया।

पद्म पुरस्कार पाने वाले लोगों से जुड़े ये फैक्ट भी पढ़ें...

  • 10 अक्‍टूबर 2022 को मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ। गणतंत्र दिवस के दिन सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण देने का ऐलान किया। हालांकि मुलायम सिंह के निधन के बाद उनके समर्थकों ने भारत रत्न देने की मांग उठाई थी। मुलायम सिंह 1967 में 28 साल की उम्र में जसवंतनगर से पहली बार विधायक बने। 5 दिसंबर 1989 को मुलायम पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। बाद में वे दो बार और प्रदेश के CM रहे।
  • दिलीप महालनाबिस को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने 1971 की जंग के दौरान ORS के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर हजारों लोगों की जान बचाई थीं। दिलीप ने ही ORS की खोज की थी। इससे दुनियाभर में हर साल 5 करोड़ लोगों की जान बचती है। डॉ. दिलीप बाल रोग विशेषज्ञ थे। उनका अक्टूबर 2022 में कोलकाता में निधन हो गया था।
  • इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को पद्म भूषण से नवाजा गया। सुधा अभी इंफोसिस फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कन्नड़, मराठी और अंग्रेजी भाषा में कई किताबें लिखी हैं। 1996 में उन्होंने एक पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की। ट्रस्ट ने अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 2300 से ज्यादा घर बनाए। सेवा कार्यों के लिए 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा था।
  • उस्ताद जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में जन्म हुआ था। उन्होंने छोटी सी उम्र में ही तबला बजाना शुरू कर दिया था। 11 साल की उम्र में जाकिर ने अमेरिका में अपना पहला कॉन्सर्ट किया था। 1973 में उनका पहला एलबम 'लिविंग इन द मटेरियल वर्ल्ड' लॉन्च हुआ था। तबला बजाने में जाकिर दुनियाभर में बहुत फेमस हैं। उन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से व्हाइट हाउस में परफॉर्म करने के लिए आमंत्रित किया था।

पद्म पुरस्कार पाने वालीं सभी 106 हस्तियों की लिस्ट