- सेना ने बताया- पाकिस्तान भी एससीओ का सदस्य, इसलिए आमंत्रित किया गया था
- भारत 2017 में एससीओ का सदस्य बना था, सेना ने पहली बार एससीओ बैठक का आयोजन किया
Dainik Bhaskar
Sep 12, 2019, 01:44 PM ISTनई दिल्ली. शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की पहली मिलिट्री मेडिसिन कोऑपरेशन बैठक में पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल गैर-मौजूद रहा। सेना के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान भी एससीओ का सदस्य है, इसलिए उन्हें भी आमंत्रित किया गया था।
सैन्य चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट पद्धतियों को साझा करने और क्षमताओं के निर्माण के लिए दिल्ली में इसका आयोजन किया गया। भारत और पाकिस्तान 2017 में एससीओ के सदस्य बने थे। दो दिनों तक चलने वाले सम्मेलन में 27 अंतरराष्ट्रीय और 40 भारतीय डेलिगेशन शामिल हुए।
बीएस धनोआ ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की जरूरत पर जोर दिया
इस मौके पर वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं (एएफएमएस) की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि एएफएमएस प्रौद्योगिकी और विशेषज्ञता के मामले में कदम बनाए रखा जाए। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि यह कार्यक्रम मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए समर्पित है।
