गुजरात के पोरबंदर में शनिवार को चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हादसे में 2 जवान घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
गुजरात पुलिस के मुताबिक, पोरबंदर के गोसा गांव में भारतीय रिजर्व बटालियन (IRB) के जवान ठहरे हुए थे। कुछ जवानों के बीच आपसी विवाद हुआ। इसमें गुस्साए एक जवान ने AK-47 से फायरिंग कर दी। घायलों में एक को पेट में और दूसरे को पैर में गोली लगी है।
पुलिस दोनों गुटों के साथियों से पूछताछ कर रही
पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। अभी तक यह नहीं चल सका है कि किस बात में विवाद हुआ था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब फायरिंग हुई उस दौरान वे ड्यूटी पर नहीं थे। उन्होंने आगे कहा कि पूरा मामला समझने के लिए मृतक जवानों के साथियों से पूछताछ हो रही है। दूसरे गुट के जवानों के साथियों से भी पूछताछ होगी।
घटना के बाद की तस्वीरें...
दो चरण में होंगे मतदान, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे
गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है। विधानसभा चुनाव के लिए दो फेज में एक और पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। यहां 182 सीटों के लिए मतदान होगा। 1 दिसंबर को 89 सीटों पर और 5 दिसंबर को 93 सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।
गुजरात से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए...
1. गुजरात AAP की चुनावी रैली में पथराव, एक बच्चा घायल; पार्टी चीफ बोले- BJP ने पथराव किया
आम आदमी पार्टी (AAP) के गुजरात यूनिट के चीफ गोपाल इटालिया ने AAP की चुनावी सभा में पथराव के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि इसमें एक बच्चा भी घायल हुआ है। शनिवार को सूरत के कतारगाम में हुई इस घटना के लिए इटालिया ने सत्तारूढ़ BJP को जिम्मेदार ठहराया है। इटालिया ने घटना के दो फोटो भी शेयर किए हैं। पूरी खबर पढ़ें...
2. गुजरात चुनाव के लिए BJP का घोषणापत्र जारी:5 साल में 20 लाख नौकरियां देने का वादा
भाजपा ने गुजरात चुनाव के लिए शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने कांग्रेस से दोगुनी नौकरियां देने का वादा किया है। भाजपा ने 5 साल में 20 लाख, जबकि कांग्रेस ने 10 लाख नौकरियां देने की बात कही है। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी ने छात्राओं को मुफ्त में इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा भी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.