पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आंध्रप्रदेश की राजधानी में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक दंपति ने अपने 9 दिन के बच्चे को कर्ज से उबरने के लिए विकाराबाद जिले के ग्राम तांदूर के एक अज्ञात व्यक्ति को 80 हजार रुपए में बेच दिया। हालांकि यह घटना कुछ महीने पहले हुई थी। लेकिन मामला हाल ही में सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दंपती एम रामुलु और भीमअम्मा का एक चार साल का बेटा है। हाल ही भीमअम्म्मा ने अपना दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। परिवार इन दिनों कर्ज से जूझ रहा था। वह दूसरे गांव जाकर भीख मांग जीवनयापन करने लगे थे। इसी के चलते उन्होंने अपने बच्चे को दो बिचौलियों के जरिए बेचा। इन दोनों बिचौलियों की पहचान सलीम और मुनीर के रूप में हुई।
तांदूर पुलिस के एसआई के. गिरि ने कहा कि बच्चे के सौदे की शिकायत हेल्पलाइन के एक सदस्य ने की है। बच्चे के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं खरीदने वाले की तलाश जारी है।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.