• Hindi News
  • National
  • Pervez Musharraf Death; Shashi Tharoor On BJP Party | Kargil War Mastermind

थरूर बोले-मुशर्रफ अभिशाप थे तो, BJP ने युद्धविराम क्यों किया:कहा- मैं ऐसे भारत में पला, जहां मरने वालों के लिए अच्छी बातें की जाती हैं

नई दिल्ली4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के निधन पर रविवार को कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पोस्ट पर भाजपा ने निशाना साधा है। थरूर ने भाजपा से सोमवार को इसे लेकर सवाल किया कि अगर मुशर्रफ सभी देशभक्त के लिए अभिशाप थे, तो 2003 में भाजपा सरकार ने उनके साथ युद्धविराम पर बात क्यों की थी, और 2004 के वाजपेयी-मुशर्रफ ने संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर क्यों किए थे। क्या तब मुशर्रफ को एक विश्वसनीय शांति साथी के रूप में नहीं देखा गया।

दरअसल, थरूर ने मुशर्रफ के निधन पर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने लिखा था- पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का दुर्लभ बीमारी से निधन हो गया। कभी भारत के कट्टर शत्रु रहे मुशर्रफ 2002-2007 के बीच शांति के लिए असली ताकत बन गए थे। उन दिनों मैं उनसे संयुक्त राष्ट्र में सालाना मुलाकात करता था।

इससे पहले भी थरूर ने एक ट्वीट कर कहा था- मैं ऐसे भारत में पला-बढ़ा हूं, जहां यह उम्मीद की जाती है कि वे मरने वाले व्यक्ति के बारे में अच्छी बातें कहें। मुशर्रफ एक कट्टर दुश्मन थे और कारगिल के लिए जिम्मेदार थे, लेकिन उन्होंने 2002-7 में भारत में शांति के लिए काम किया। वह हमारे मित्र नहीं थे, लेकिन उन्होंने शांति में रणनीतिक लाभ देखा। मुझे वो स्मार्ट, आकर्षक लगते थे। उनकी रणनीतिक सोच बहुत स्पष्ट थी।

शशि थरूर ने कहा था कि कभी भारत के कट्टर शत्रु रहे मुशर्रफ 2002-2007 के बीच शांति के लिए असली ताकत बन गए थे।
शशि थरूर ने कहा था कि कभी भारत के कट्टर शत्रु रहे मुशर्रफ 2002-2007 के बीच शांति के लिए असली ताकत बन गए थे।

केंद्रीय मंत्री बोले- पोस्ट कांग्रेस की सोच दर्शा रही
थरूर की पोस्ट पर भाजपा ने तीखी आलोचना की। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने थरूर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पोस्ट कांग्रेस की सोच को बहुत अच्छी तरह से दर्शा रही है। कांग्रेस के एक पूर्व विदेश राज्य मंत्री को लगता होगा कि एक पाक जनरल जिसने आतंक फैलाया, पीठ में छुरा घोंपा और हर अंतरराष्ट्रीय नियम का उल्लंघन कर हमारे सैनिकों को प्रताड़ित किया, वह शांति की वास्तविक ताकत बन गया।

भाजपा प्रवक्ता बोले- कांग्रेस की पाकिस्तान परस्ती फिर सामने आई
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि मुशर्रफ करगिल युद्ध के साजिशकर्ता, तानाशाह, जघन्य अपराधों के आरोपी थे। उन्होंने तालिबान और ओसामा को भाई और हीरो माना था और जिन्होंने अपने ही सैनिकों के शवों को वापस लेने से इनकार कर दिया था, कांग्रेस की ओर से से उनकी प्रशंसा की जा रही है! आश्चर्य हो रहा है? कांग्रेस की पाकिस्तान परस्ती फिर सामने आई है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर की ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

थरूर बोले- 2024 में BJP को बहुमत मुश्किल, 50 सीटें हार सकती है पार्टी

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में ‌BJP के लिए 2019 जैसा प्रदर्शन करना असंभव होगा। आगामी आम चुनाव में पार्टी अपनी मौजूदा 50 सीटें हार सकती है। पहले ही भाजपा कई राज्यों में सत्ता गवां चुकी है। अब लोकसभा चुनाव में भी भाजपा बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी। ये भी असंभव नहीं है कि 2024 में BJP सरकार ही न बना पाए। शशि थरूर शुक्रवार को केरल साहित्य महोत्सव में बोल रहे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें...

पायलट को कोरोना-गद्दार कहने पर थरूर का तंज, गहलोत के लिए कहा- सोचकर बोलें

पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट को नकारा-निकम्मा, गद्दार-कोरोना कहने पर सांसद शशि थरूर ने CM अशोक गहलोत को नसीहत दी थी। उन्होंने कहा था- जब हम अपने साथियों के बारे में बोल रहे हैं तो सोच समझकर बोलना चाहिए। मैंने विरोधियों को भी ऐसे शब्द नहीं कहे। थरूर को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में गहलोत की ओर से पायलट को गद्दार और कोरोना कहने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें...

दक्षिण में कांग्रेस को फूट का डर, पार्टी नेताओं ने शशि थरूर पर गुटबाजी का आरोप लगाया

कांग्रेस पार्टी की केरल इकाई में फूट का डर सता रहा। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ चुके पार्टी सांसद शशि थरूर केरल दौरे पर थे। यहां उन्होंने मलप्पुरम में कांग्रेस गठबंधन (UDF) की प्रमुख सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के नेताओं से मुलाकात की थी।​​​​​​​ पूरी खबर यहां पढ़ें...