प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। शुक्रवार को PM मोदी बेंगलुरु पहुंचे। उन्होंने केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का उद्घाटन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टर्मिनल लगभग 5,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है।
इससे पहले मोदी ने बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर मैसूर-चेन्नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ये देश की 5वीं और दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन है। इसके अलावा मोदी ने भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी रवाना किया। PM ने वंदे भारत ट्रेन को नए भारत की नई पहचान बताया।
देखिए बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 की कुछ फोटोज...
वंदे भारत ट्रेन नए भारत की नई पहचान है- PM मोदी
PM मोदी बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा- वंदे भारत ट्रेन केवल एक ट्रेन नहीं है बल्कि ये नए भारत की नई पहचान है। 21वीं सदी में भारत की ट्रेन कैसी हो, ये उसकी एक झलक है। वंदे भारत एक्सप्रेस इस बात का प्रतीक है कि भारत अब रूक-रूक चलने वाले दिनों को पीछे छोड़ चुका है।
उन्होंने कहा कि भारत अब तेज दौड़ना चाहता है और इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। आने वाले 8-10 सालों में हम भारतीय रेल के कायाकल्प को बदलने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
PM मोदी के भाषण की अहम बातें...
देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस
देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस अभी चार रूटों पर चल रही है। दिल्ली से वाराणसी, दिल्ली से कटरा और अभी 30 सितंबर को ही गुजरात के गांधी नगर से मुंबई के लिए वंदेएक्सप्रेस की सेवा शुरू हुई है।
वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे तेज गति वाली ट्रेन है। इसकी गति सीमा 180 किलोमीटर प्रति घंटे है। आने वाले कुछ माह में ही यह 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने लगेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सुरक्षा और आराम का खास ख्याल रखा गया है। इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई है।
कर्नाटक के बाद तमिलनाडु जाएंगे PM मोदी
कर्नाटक के बाद PM मोदी तमिलनाडु जाएंगे। वहां डिंडीगुल में गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यात्रा से पहले PM मोदी ने ट्वीट कर अपने दौरे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा- मैं कल, 11 नवंबर को बेंगलुरु में रहने के लिए उत्सुक हूं। मैं श्री नादप्रभु केम्पेगौड़ा की प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.