श्रद्धा मर्डर केस में महाराष्ट्र और दिल्ली की पुलिस महाराष्ट्र की भायंदर खाड़ी में आफताब का मोबाइल तलाश की। अंधेरा होने पर तलाश रोक दी गई। इस केस की जांच के लिए पिछले महीने वसई की माणिकपुर पुलिस ने आफताब को पूछताछ के लिए बुलाया था, तब उसने अपने दो मोबाइल में से एक यहां फेंक दिया था।
आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट
आफताब अमीन पूनावाला के पॉलीग्राफ टेस्ट का दूसरा फेज गुरुवार को हुआ। यह टेस्ट दिल्ली के रोहिणी इलाके की फोरेंसिक लैब में करीब 8 घंटे चला। सर्दी-बुखार की वजह से बुधवार को आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट नहीं हो पाया था। पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रोसेस पूरी होने के बाद ही नार्को होगा।
इधर PTI के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पूरे मामले पर मेरी नजर है। श्रद्धा की हत्या करने वाले को कम से कम समय में कड़ी सजा दी जाएगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस लगातार काम कर रही है।
आज के सबसे बड़े अपडेट्स...
आज का सबसे बड़ा अपडेट: मुंबई पुलिस के नो एक्शन की जांच होगी
1. श्रद्धा का 2 साल पहले का शिकायत पत्र सामने आया
एक दिन पहले बुधवार को श्रद्धा की एक पुलिस कम्प्लेंट मीडिया में आई थी। 23 नवंबर 2020 की इस कम्प्लेंट में श्रद्धा ने पुलिस से कहा था कि आफताब ने उसे जान से मारने की कोशिश की। अगर पुलिस ने एक्शन नहीं लिया तो आफताब उसे टुकड़े-टुकड़े कर देगा। यानी मर्डर से 2 साल पहले श्रद्धा ने जो शिकायत की थी, वैसा ही आफताब ने किया। इस शिकायत पत्र के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।
2. मुंबई पुलिस ने कहा- श्रद्धा ने ही शिकायत वापस ले ली
23 नवंबर 2020 को मुंबई की पालघर पुलिस को लिखे गए शिकायत पत्र पर महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को ही जवाब दिया। DCP सुहास बावाचे ने कहा कि श्रद्धा की शिकायत पर उस वक्त वाजिब कार्रवाई की गई थी। बाद में श्रद्धा ने लिखकर दिया कि आफताब और उसके बीच जो भी विवाद था, वो सुलझ गया है और दोनों में सुलह हो गई है। इसके बाद हमने केस बंद कर दिया था।
3. फडणवीस बोले- शिकायत पर एक्शन लेते तो श्रद्धा बच सकती थी
महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर देवेंद्र फडणवीस ने कहा- अगर वक्त रहते पुलिस एक्शन लेती तो श्रद्धा को बचाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि हम इस बात की जांच कराएंगे कि कोई भी एक्शन क्यों नहीं लिया गया। मैंने वो पत्र देखा है और वो बेहद गंभीर है। मैं किसी पर भी आरोप नहीं लगाना चाहता हूं, लेकिन किसी शिकायत पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है तो इसकी जांच जरूर होनी चाहिए।
श्रद्धा ने 2 साल पहले मुंबई पुलिस में शिकायत दी थी- आफताब टुकड़े-टुकड़े कर देगा
श्रद्धा ने 23 नवंबर 2020 को मुंबई की पालघर पुलिस को एक शिकायती पत्र लिखा था। उसने पुलिस को बताया था कि उसका लिव-इन पार्टनर आफताब उसे मारता-पीटता है। अगर वक्त पर एक्शन नहीं लिया गया, तो आफताब उसके टुकड़े-टुकड़े कर डालेगा। श्रद्धा ने आफताब के बर्ताव के बारे में उसकी फैमिली को भी बताया था, लेकिन उन्होंने भी कुछ नहीं किया। (श्रद्धा का पूरा लेटर पढ़ने और इससे जुड़ी जानकरियों के लिए यहां क्लिक करें...)
नार्को में देरी की वजह पॉलीग्राफ टेस्ट
श्रद्धा मर्डर केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
पीटने के 5 दिन बाद श्रद्धा को अस्पताल लाया आफताब:डॉक्टर बोले- चल भी नहीं पा रही थी
मुंबई के ओजोन अस्पताल के डॉ. शिवप्रसाद शिंदे ने मीडिया को बताया है कि 3 दिसंबर 2020 को श्रद्धा उनके पास इलाज कराने आई थी। उसके शरीर पर जो चोटें थीं, वो फिजिकल वॉयलेंस के चलते ही आती हैं, लेकिन उसने कुछ भी खुलकर नहीं बताया। पूरी खबर पढ़ें ...
श्रद्धा का सिर ढूंढने की तलाश जारी, महरौली जंगल से अब तक 17 हड्डियां बरामद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को आफताब ने बताया है कि उसने श्रद्धा का सिर दिल्ली के एक तालाब में फेंका है। इसके बाद दिल्ली पुलिस रविवार शाम छतरपुर जिले के मैदान गढ़ी पहुंची और यहां मौजूद एक तालाब खाली करा रही है। गोताखोरों को भी बुलाया गया। पूरी खबर पढ़ें...
पापा 25 की हूं, फैसले ले सकती हूं:पिता बोले- बात मान लेती तो जिंदा होती श्रद्धा
27 साल की लड़की को उसके लिव-इन पार्टनर ने किस बेरहमी से मारा और फिर उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए, यह कहानी अपने आप में दिल दहलाने वाली है, लेकिन इसमें सबसे दुखद पहलू श्रद्धा के पिता का है। उन्हें इस बात का अफसोस है कि उनकी बेटी ने प्यार में जिद के चलते उनकी बात नहीं मानी। अगर मान ली होती तो आज वह जिंदा होती। पूरी खबर पढ़ें...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.