राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को विज्ञान भवन में 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) से सम्मानित किया। ये बच्चे देश के अलग-अलग क्षेत्रों से इनोवेशन, समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, कला-संस्कृति और वीरता की कैटेगरी के लिए चुने गए हैं।
वहीं 24 जनवरी यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पुरस्कार से सम्मानित बच्चों से बातचीत करेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति में इन बच्चों के साथ बातचीत करेंगी और उन्हें उनकी संबंधित श्रेणियों में अद्भुत प्रदर्शन के लिए बधाई देंगी।
6 अलग-अलग कैटेगरी में दिया जाता है पुरस्कार
सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए ये पुरस्कार देती है। ये पुरस्कार 5 से 18 साल की उम्र के बच्चों को 6 अलग-अलग कैटेगरी दिया जाता है, जो राष्ट्रीय मान्यता के पात्र हैं।
इस साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के सभी क्षेत्रों से चुने गए 11 बच्चों को कला और संस्कृति में 4, वीरता के लिए 1, इनोवेशन के लिए 2, समाज सेवा के लिए 1 और खेल के लिए 3 पुरस्कार दिए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले कुल 11 बच्चों में 6 लड़के हैं और 5 लड़कियां हैं। सभी पुरस्कार विजेता को एक मेडल, 1 लाख रुपए पुरस्कार और सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
पिछले साल 29 बच्चों को मोदी ने वर्चुअली किया था सम्मानित
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) का वितरण किया था। उन्होंने बच्चों को डिजिटल सर्टिफिकेट और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के जरिए पुरस्कार राशि सौंपी दी थी। इन पुरस्कारों के लिए देशभर से 61 बच्चों को चुना गया था। इसमें 32 बच्चों को पिछले साल के लिए और 29 बच्चों को इस साल PMRBP-2022 के लिए चुना गया। इस मौके पर उन्होंने विजेताओं से बातचीत भी की थी।
PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन की ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
PM ने 71 हजार बेरोजगारों को अपॉइंटमेंट लेटर दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 71 हजार युवाओं को रोजगार मेले के तहत जॉब अपॉइंटमेंट लेटर बांटे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रहे इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लाभार्थियों से बात की। पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये 2023 का पहला रोजगार मेला है। नए साल की शुरूआत उज्जवल भविष्य की नई उम्मीदों के साथ हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
PM बोले- इंदौर पूरी दुनिया में लाजवाब, भारत स्किल कैपिटल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल हुए। मोदी ने कहा- आज दुनिया भारत की सुनती है। भारत में स्किल कैपिटल बनने का सामर्थ्य है, यह दुनिया के विकास का इंजन बन सकता है। भारत के पास सक्षम युवाओं की बड़ी तादाद है। हमारे युवाओं के पास स्किल भी है, वैल्यूज भी हैं। काम करने के लिए जरूरी जज्बा और ईमानदारी भी है। पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रपति मुर्मू ने बच्चों संग गाया हम होंगे कामयाब, बोली- स्काउट-गाइड देश का सबसे बड़ा संगठन
जोधपुर-पाली बॉर्डर पर बसे निम्बली गांव में 18वीं नेशनल स्काउट-गाइड जम्बूरी की शुरुआत हुई। जम्बूरी की शुरुआत करने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची थीं। ध्वजारोहण कर स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा था कि स्काउट-गाइड देश का सबसे बड़ा संगठन है। इसमें 24 लाख स्काउट-गाइड है लेकिन इसकी संख्या बढ़ाने की जरूरत है। स्काउटिंग आपका जीवन संवारने का काम करती है। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.