छत्रपति शिवाजी पर टिप्पणी के विरोध में पुणे बंद:दोपहर 3 बजे तक बंद रहेंगी सभी दुकानें, मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे

3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
मौन जुलूस के चलते ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से तिलक रोड, केलकर रोड और कुमथेकर रोड का इस्तेमाल करने कहा है। - Dainik Bhaskar
मौन जुलूस के चलते ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से तिलक रोड, केलकर रोड और कुमथेकर रोड का इस्तेमाल करने कहा है।

मराठा संगठन संभाजी ब्रिगेड, कई संगठनों और विपक्षी दलों के साथ सर्वधर्मीय शिवप्रेमी पुणेकर ने मंगलवार को पुणे बंद रखा है। इस दौरान एक मौन मार्च निकाला जा रहा है। डेक्कन में छत्रपति संभाजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद मौन मार्च शुरू हुआ।

यह मार्च राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी के खिलाफ निकाला जा रहा है।

पुणे में बंद के लिए इस तरह के बोर्ड जगह-जगह लगाए गए थे।
पुणे में बंद के लिए इस तरह के बोर्ड जगह-जगह लगाए गए थे।

3 बजे तक बंद रहेंगी सभी दुकानें, मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे
NCP और शिवसेना ने बंद को कई सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का समर्थन मिला है। फेडरेशन ऑफ ट्रेडर्स एसोसिएशन ऑफ पुणे (FATP) के अध्यक्ष फतेहचंद रांका ने कहा था, हम राज्यपाल के बयान की निंदा करते हैं और व्यापारियों से अपील करते हैं कि वे बंद का समर्थन करें। 3 बजे तक सभी दुकानें और ऑफिस बंद रहेंगे।

किराना स्टोर, बेकरी और दूध की दुकानों जैसी आवश्यक सेवाओं को सुबह 10 बजे तक खोलने की अनुमति है। इसके बाद 3 बजे तक दुकानें बंद रहेंगी। मेडिकल की दुकानें दिनभर खुली रहेंगी। पेट्रोल और CNG पंप चालू रहेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों के साथ ही 1000 जवानों को तैनात किया गया है।

सुबह से ही बंद का असर पुणे की सड़कों पर नजर आया।
सुबह से ही बंद का असर पुणे की सड़कों पर नजर आया।

कोश्यारी ने शिवाजी को बताया था पुराने जमाने का आइकन
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 19 नवंबर को औरंगाबाद में एक यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शिवाजी को पुराने दिनों का आइकॉन कहा था। कोश्यारी के साथ इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी और NCP प्रमुख शरद पवार भी मौजूद थे।

उन्होंने भरी सभा में बाबासाहेब आंबेडकर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नए जामने का आइकन बताया था।

कोश्यारी ने 6 दिसंबर को लिखी अमित शाह को चिट्‌ठी
गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर मार्गदर्शन मांगा है। उन्होंने गृहमंत्री से सलाह मांगी है कि उन्हें इस पद पर बने रहना है या नहीं। कोश्यारी ने लिखा- मार्गदर्शन कीजिए, आपके ही कहने पर राज्यपाल पद स्वीकारा था। कोश्यारी ने यह चिट्ठी 6 दिसंबर को लिखी थी, जो अब सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर...

महाराष्ट्र के गवर्नर से जुड़ीं और भी खबरें यहां पढ़ें...

कोश्यारी के बयान पर संजय राउत बोले- गवर्नर की गरिमा खत्म हो गई

शिवसेना सांसद संजय राउत ने विवादित बयान के बाद भगत सिंह कोश्यारी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में गवर्नर की गरिमा खत्म हो चुकी है। हम उन्हें गवर्नर मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने महाराष्ट्र का मजाक बना दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

शिवाजी पर राज्यपाल के बयान से शिंदे गुट तल्ख, कहा- गवर्नर को बाहर भेजें

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने मंगलवार को भाजपा से राज्यपाल को हटाने की मांग कर दी। गायकवाड़ ने कहा- राज्यपाल को इतिहास की जानकारी नहीं है। उन्हें राज्य से बाहर भेज देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें...

महाराष्ट्र के राज्यपाल बोले- मुंबई से राजस्थानियों-गुजरातियों को निकाल दो तो यहां पैसा नहीं बचेगा

भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई में एक कार्यक्रम में मुंबई के आर्थिक राजधानी होने का क्रेडिट यहां रहने वाले राजस्थानियों और गुजरातियों को दिया था। कोश्यारी ने कहा था, 'महाराष्ट्र से, विशेषकर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दो तो तुम्हारे यहां कोई पैसा बचेगा ही नहीं। ये आर्थिक राजधानी कहलाएगी ही नहीं।' पूरी खबर पढ़ें...