राघव चड्‌ढा बोले- परिणीति नहीं, राजनीति पर सवाल करें:कहा- शादी करूंगा तो बताऊंगा; एक्ट्रेस के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट हुए थे

मुंबई2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
राघव चड्ढा 2022 में 33 वर्ष की उम्र में पंजाब राज्य से राज्यसभा के सबसे युवा सांसद बने थे। - Dainik Bhaskar
राघव चड्ढा 2022 में 33 वर्ष की उम्र में पंजाब राज्य से राज्यसभा के सबसे युवा सांसद बने थे।

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा ने फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से मुलाकात के वीडियो के बारे में पूछे गए सवाल को टाल दिया। शुक्रवार को चड्ढा जब संसद से बाहर आ रहे थे उस समय मीडिया ने उनसे परणीति के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि आप मुझसे राजनीति के सवाल करें, परिणीति के नहीं।

बता दें कि गुरुवार को राघव और परिणीति चोपड़ा को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। एक वीडियो में दोनों को एक रेस्तरां से बाहर आते और एक कार में साथ जाते हुए देखा गया।

राघव से जब परिणीति से शादी करने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि- आपको बताएंगे जब करेंगे तो। इस पर रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि आप सस्पेंस क्यों क्रिएट कर रहे हैं? तो उन्होंने जवाब दिया कि कोई सस्पेंस क्रिएट नहीं कर रहा हूं, मैं जब भी शादी करूंगा तब आपको जानकारी जरूर दूंगा।

संसद तक पहुंचे राघव चड्ढा और परिणीति के चर्चे

राघव और परिणीति के चर्चे संसद तक भी पहुंच गए हैं। शुक्रवार को राज्यसभा के चेयरमैन ने राघव चड्ढा की बात को काटते हुए कहा- आपको सोशल मीडिया पर काफी स्पेस मिल रहा है। आज का दिन शायद आपके लिए चुप्पी का है। सभापति की ये बात सुनकर सदन में मौजूद सभी नेता हंसने लगे।

गुरुवार को राघव और परिणीति चोपड़ा को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था।
गुरुवार को राघव और परिणीति चोपड़ा को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था।

2022 में राज्यसभा के सबसे युवा सांसद बने राघव
राघव चड्ढा 2022 में 33 वर्ष की उम्र में पंजाब राज्य से राज्यसभा के सबसे युवा सांसद बने थे। वहीं जनवरी 2023 में उन्हें लंदन में इंडिया-यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स ऑनर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

परिणीति ने 2011 में 24 की उम्र में डेब्यू किया था
परिणीति चोपड़ा ने साल 2011 में लेडीज वर्सेज रिकी बहल फिल्म से डेब्यू किया था। उस समय उनकी उम्र 24 साल थी। परिणीति ने आखिरी बार 2022 में आई फिल्म 'ऊंचाई' में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा, नीना गुप्ता के साथ काम किया था। आने वाले दिनों में वे फिल्म 'चमकीला' और 'कैप्सूल गिल' में दिखेंगीं।

ये खबरें भी पढ़ें...

पिता बोनी कपूर और बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग दिखीं जान्हवी:बहन खुशी भी हुईं स्पॉट, एयरपोर्ट पर पैपराजी को देख करने लगीं ब्लश​​​​​​

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में जान्हवी को उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पूरी खबर पढ़िए...