भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के एक बयान पर विवाद छिड़ गया है। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा और RSS को जय सियाराम कहने की नसीहत दी थी और जय श्रीराम और जय सियाराम में फर्क बताया था। अब भाजपा ने उनके बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। वे इलेक्शन वाले हिंदू हैं। वहीं, ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी नाटक मंडली के नेता हैं। वो कोट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं। उनको भारत की संस्कृति के बारे में कुछ नहीं पता है। बस गली-गली दौड़ रहे हैं, क्योंकि जनता ने इनको नकार दिया है।
राहुल गांधी का पूरा बयान पढ़िए
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को मध्य प्रदेश को आगर-मालवा में थी। इस दौरान आगर में एक सभा को संबोधित करते हुए 'जय श्रीराम', 'जय सियाराम' और 'हे राम' के नारों की अपने अंदाज में व्याख्या की। उन्होंने कहा-
MP के गृह मंत्री बोले- राहुल इतिहास पढ़ें
MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- राहुल बाबा का ज्ञान, बाबा-बाबा ब्लैक शीप तक ही सीमित है। राम की शुरुआत श्री से ही होती है और श्री जो हैं, वह विष्णु भगवानजी की पत्नी लक्ष्मी और सीता जी के लिए ही इस्तेमाल होता है। जरा खोल कर तो देख लें इतिहास।
उधर, UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया- भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को जय श्रीराम न सही, भाजपा ने जय सियाराम बोलने के लिए विवश कर दिया है, यह भाजपा की वैचारिक विजय और कांग्रेसी विचारधारा की हार है। अभी आपसे जय श्री राधारानी सरकार की और जय श्रीकृष्ण भी कहलवाना है।
भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी ये खबर पढें...
राहुल के साथ चला 2 किमी लंबा कारवां: रास्ते में बच्चों को गले लगाया; पचौरी बोले- मध्यप्रदेश अब घोटाला प्रदेश
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में आज शनिवार को 11वां दिन है। यात्रा अभी आगर-मालवा जिले में है। यहां काशीबर्डिया में रात्रि विश्राम के बाद सुबह यात्रा बस स्टॉप महुड़िया से शुरू हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें...
पहली बार 28km चली यात्रा:राहुल की झलक पाने छतों पर चढ़े लोग
भारत जोड़ो यात्रा का शुक्रवार को मध्यप्रदेश में 10वां दिन था। मैं 23 नवंबर से लगातार इस यात्रा को करीब से देख रहा हूं। चल रहा हूं। यात्रा की मीडिया वैन में खड़े तमाम जर्नलिस्ट और कैमरामैन यही कह रहे थे कि मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में आगर जैसी भीड़ इससे पहले कहीं नजर नहीं आई। बुरहानपुर में भी नहीं। पूरी खबर यहां पढें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.