• Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Explained; Jammu Kashmir (Kanyakumari) | Congress Bharat Jodo Yatra

यात्रा के 146 दिन में कितने बदले राहुल:गंभीर नेता की इमेज बनी, विपक्ष को साधकर प्रधानमंत्री के दावेदार हो सकते हैं

4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पूरी हो गई। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई इस यात्रा ने करीब 3570 किमी का सफर तय किया है। कुल 146 दिन के इस सफर में राहुल ने 14 राज्यों की सीमाओं को छुआ है। इनमें तमिलनाडु के कन्याकुमारी से केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

राहुल ने कहा कि उनकी यात्रा का मकसद सियासी नहीं है, लेकिन जानकार बताते हैं कि देश के दक्षिण से उत्तर तक यात्रा के जरिए कांग्रेस 372 लोकसभा सीटों पर फोकस कर रही है। कांग्रेस के सीनियर लीडर्स में शामिल एक पूर्व मंत्री ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा- भारत जोड़ो यात्रा के जरिए हम राहुल गांधी की नई इमेज तैयार करने में कामयाब रहे हैं। करीब पांच महीने बाद राहुल जनता से जुड़े गंभीर नेता के तौर पर सामने आए हैं। अब वे विपक्ष को लीड कर सकते हैं और प्रधानमंत्री पद के कैंडिडेट भी हो सकते हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा मीडिया से दूरी बनाए रखी। वे ब्लॉगर्स को इंटरव्यू देते रहे। इन इंटरव्यूज में राहुल सियासत से लेकर पर्सनल सवालों के जवाब बेबाकी से देते रहे।

राहुल की अगुआई में विपक्ष को एकजुट करने की रणनीति
राहुल की यात्रा जिन राज्यों से गुजरी, वहां विपक्ष के नेता राहुल की यात्रा में शामिल हुए। शिवसेना के उद्धव गुट से संजय राउत, PDP चीफ महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ उमर अब्दुल्ला जहां राहुल के साथ दिखे, तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी यात्रा के बाद राहुल से मुलाकात की बात कही है। हालांकि तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR और पश्चिम पंगाल की CM ममता बनर्जी ने यात्रा से दूरी बनाए रखी।

सियासी मकसद से ज्यादा राहुल के लुक और टी-शर्ट की चर्चा
राहुल के इस सफर में सियासत से ज्यादा उनका लुक चर्चा में रहा है। कन्याकुमारी में 7 सिंतबर को यात्रा की शुरुआत के समय राहुल के चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी, लेकिन करीब पांच महीने बाद उनकी शक्ल पूरी तरह बदल चुकी थी। चेहरे पर घनी दाढ़ी थी, तो सिर के बाल भी बढ़े हुए थे। इधर, राहुल की सफेद टी-शर्ट भी चर्चा में रही, जिसे पहनकर वे कड़ाके की सर्दी में भी चलते नजर आए।

दिल से दिल जोड़ने का मिशन: भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा का मकसद सियासी नहीं है, बल्कि वे दिल से दिल जोड़ने निकले हैं। इस समय राहुल के चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी।

लोकल कनेक्ट: राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। तब राहुल सफेद टी-शर्ट और ट्रैक पेंट के साथ स्पोर्ट्स शू पहनकर चलते नजर आए थे। राहुल के साथ स्थानीय लोग भी जुड़ते रहे थे।

टफ नेता की इमेज: राहुत की यात्रा 2 अक्टूबर को कर्नाटक के मैसूर पहुंची थी। दिनभर यात्रा के बाद देर शाम राहुल लोगों को संबोधित करने के लिए मंच की तरफ बढ़े, तो बारिश होने लगी। राहुल ने बारिश रुकने का इंतजार नहीं किया। भीगते हुए उन्होंने भाषण जारी रखा।

कल्चर से जुड़ने की कोशिश: राहुल की यात्रा में पड़ने वाला चौथा राज्य आंध्र प्रदेश था। हालांकि राहुल केवल इसकी सीमा को छूते हुए निकले थे। इसी दौरान हाईवे से गुजरते समय रामलीला कलाकार कुछ देर के लिए राहुल की यात्रा में शामिल हुए थे।

जमीनी मुद्दों पर पकड़: राहुल गांधी की यात्रा जब तेलंगाना पहुंची, तो वे किसानों के समर्थन में गन्ना उठाकर चलते दिखाई दिए। यहां पहुंचने तक राहुल का लुक भी बदल चुका था और उनकी दाढ़ी भी बढ़ने लगी थी। हालांकि वे सफेद टी-शर्ट पहनकर ही यात्रा कर रहे थे।

महिलाओं को अहमियत: तेलंगाना के बाद राहुल की यात्रा महाराष्ट्र पहुंची थी। इस दौरान इंदिरा गांधी के जन्मदिन 19 नवंबर को यात्रा में केवल महिलाएं ही राहुल गांधी के साथ चली थीं। महाराष्ट्र में नांदेड़ से बुलढाना तक राहुल महिलाओं-बच्चों से मिलते दिखाई दिए।

सफर में बहन का साथ: मध्य प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भाई राहुल की यात्रा में शामिल हुईं। खंडवा में प्रियंका और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ राहुल काफी लाइट मूड में दिखाई दिए थे।

राजस्थान में कांग्रेस का मेगा शो: हिंदी बेल्ट में पहले कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान पहुंचकर राहुल ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से चर्चा की थी। इस वक्त तक सर्दी पड़ने लगी थी, लेकिन राहुल केवल सफेद टी-शर्ट ही पहने रहे। उनकी दाढ़ी भी घनी हो चुकी थी।

पार्टी वर्कर्स से जुड़ाव: पंजाब के जालंधर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद राहुल ने तुरंत यात्रा स्थगित कर दी और उनके घर पहुंचकर संवेदना जताने गए।

जम्मू-कश्मीर में एंट्री: राहुल गांधी जब जम्मू-कश्मीर के बनिहाल पहुंचे, तो कड़ाके की सर्दी थी। राहुल ने यहां टोपी तो पहनी, लेकिन वे हाफ स्लीव्स की सफेद टी-शर्ट ही पहने रहे, जबकि उनके साथ मौजूद लोगों ने गर्म कपड़े पहन रखे थे।

आम लोगों से नजदीकियां: यह तस्वीर जम्मू के कठुआ की है। राहुल ने यहां एक महिला को गले लगाया था और वह रोने लगी थी। तब कांग्रेस ने सोशल मीडिया में लिखा था- भावनाएं आंसुओं में उमड़ आती है, जब कोई अपना सा मिलता है।

बर्फ में राहुल-प्रियंका की मस्ती: श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन से पहले बर्फबारी शुरू हो चुकी थी। इस दौरान राहुल और प्रियंका ने जमकर बर्फ में मस्ती की। वे एक-दूसरे पर बर्फ फेंकते भी दिखाई दिए।

पार्टी अध्यक्ष खड़गे को संभाला: श्रीनगर में यात्रा के समापन से पहले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हाथ पकड़े हुए राहुल गांधी। पीछे उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी दिखाई दे रही हैं।

मंदिर-मस्जिद और चर्च-गुरुद्वारा भी गए राहुल
यात्रा के बीच राहुल अलग-अलग राज्यों में कई धर्मस्थलों पर भी गए। राहुल जहां गए, उनकी वेश-भूषा उसी के मुताबिक नजर आई। राहुल मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे गए। पूजा-अर्चना की और धर्मगुरुओं से भी मिले।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी राहुल की यात्रा में पहुंचे
राहुल की यात्रा में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी जुड़ीं। इनमें स्वरा भास्कर से लेकर उर्मिला मांतोडकर तक शामिल हैं। वहीं, दक्षिण भारत में कमल हासन भी राहुल के साथ दिखाई दिए थे।

तस्वीरों में यात्रा के साथ बदलते राहुल गांधी को देखने के बाद इस मेगा इवेंट के मकसद से लेकर प्लानिंग तक की जानकारी के लिए नीचे दिए ग्राफिक से गुजर जाइए...

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

राहुल की भावुक स्पीच, बोले-कश्मीरियों और फौजियों की तरह मैंने अपनों को खोने का दर्द सहा, मोदी-शाह यह दर्द नहीं समझते

भारी बर्फबारी के बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को श्रीनगर में खत्म हो गई। राहुल ने क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में 35 मिनट लंबी स्पीच दी। उन्होंने कहा, 'मैं अब जम्मू-कश्मीर के लोगों से और सेना-सुरक्षाबलों से कुछ कहना चाहता हूं। मैं हिंसा को समझता हूं। मैंने हिंसा सही है, देखी है। जिसने हिंसा नहीं देखी है, उसे यह बात समझ नहीं आएगी। जैसे मोदीजी हैं, अमित शाहजी हैं, संघ के लोग हैं, उन्होंने हिंसा नहीं देखी है, डरते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

शादी पर पहली बार बोले राहुल गांधी ने बताया कैसी लड़की चाहिए, उसमें कैसे गुण होने चाहिए

यह फोटो दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय की है, जब राहुल मां सोनिया को दुलार रहे हैं।
यह फोटो दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय की है, जब राहुल मां सोनिया को दुलार रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल अपनी दादी इंदिरा गांधी के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी उनके जीवन का प्यार हैं, उनकी दूसरी मां हैं। इसी जवाब पर फिर सवाल हुआ- क्या ऐसी ही महिला से शादी करना चाहते हैं, जिसमें आपकी दादी जैसे गुण हों। शादी के लिए क्या ऐसी ही लड़की चाहिए। इस पर राहुल ने कहा- यह दिलचस्प सवाल है। मैं ऐसी महिला चाहूंगा, जिसमें मेरी मां और दादी...दोनों के गुण हों। वह अच्छा रहेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें...

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू:राहुल बोले- बीजेपी सरकार की सोच अंग्रेजों जैसी, आज देश पर सिर्फ 3-4 कंपनियों का राज

कांग्रेस ने बुधवार 7 सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए यात्रा के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यूज चैनलों पर दिनभर प्रधानमंत्री मोदी को दिखाया जाता है। हम लोगों को कोई नहीं दिखाता, इसलिए हम यात्रा निकाल रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

भारत जोड़ो यात्रा का 12 वां दिन:राहुल गांधी ने केरल में मछुआरों से पर्यावरण पर बात की; अब तक 200 KM की दूरी तय

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 12वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केरल के अलाप्पुझा के वडकल समुद्र तट पर मछुआरों से बात की। यात्रा शुरू करने के पहले राहुल ने मछुआरों से ईंधन की बढ़ती लागत, सब्सिडी में कमी, मछली का स्टॉक, शिक्षा के अवसर न मिलना और पर्यावरण के बारे में चर्चा की। यात्रा अब तक 200 KM की दूरी तय कर चुकी है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

बारिश के बीच राहुल की जनसभा:कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बोले- हम प्यार फैलाने निकले हैं, हमें कोई नहीं रोक सकता

कर्नाटक के मैसूर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बारिश के बीच जनसभा को संबोधित किया। गांधी जयंती के मौके पर जब पूरे दिन की यात्रा के बाद राहुल लोगों को संबोधित करने के लिए मंच की तरफ बढ़े तो बारिश होने लगी। इस मौके पर राहुल ने बारिश रुकने का इंतजार नहीं किया। भीगते हुए उन्होंने भाषण जारी रखा। पूरी खबर यहां पढ़ें...

राहुल बोले-दिग्विजय ने बेहूदा बात कही, पार्टी की राय अलग:सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना को सबूत देने की जरूरत नहीं

राहुल गांधी ने मंगलवार को सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने सेना के शौर्य पर कभी सवाल नहीं उठाया है। अगर सेना कुछ करती है तो उस पर सबूत देने की जरूरत नहीं। ये दिग्विजय जी की निजी राय है। मैं इससे सहमत नहीं हूं। पूरी खबर यहां पढ़ें...