• Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Update Kerala News; Jairam Ramesh | Kerala News

भारत जोड़ो यात्रा का 12 वां दिन:राहुल गांधी ने केरल में मछुआरों से पर्यावरण पर बात की; अब तक 200 KM की दूरी तय

नई दिल्ली8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 12वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केरल के अलाप्पुझा के वडकल समुद्र तट पर मछुआरों से बात की। यात्रा शुरू करने के पहले राहुल ने मछुआरों से ईंधन की बढ़ती लागत, सब्सिडी में कमी, मछली का स्टॉक, शिक्षा के अवसर न मिलना और पर्यावरण के बारे में चर्चा की। यात्रा अब तक 200 KM की दूरी तय कर चुकी है।

कांग्रेस नेता जयराम ने कहा- राहुल गांधी ने सुबह 6 बजे मछुआरों के साथ बातचीत की। आज यात्रा 25 KM की दूरी तय करेगी। पहले चरण में यात्रा 16 KM की दूरी तय करने के बाद कलावूर में खत्म होगी। दूसरे चरण में शाम साढ़े 4 बजे फिर से यात्रा शुरू होगी। यह मइथारा में 9 KM की दूरी तय करके खत्म होगी।

30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा अब तक 200 KM की दूरी तय कर चुकी है।
भारत जोड़ो यात्रा अब तक 200 KM की दूरी तय कर चुकी है।

रविवार को कांग्रेस के नेताओं ने अलाप्पुझा जिले के हरिपद से यात्रा के केरल चरण को फिर से शुरू किया। केरल के बाद यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। कर्नाटक में यात्रा 21 दिनों तक रुकेगी। यहां रोज 25 KM चलेंगे।12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से गुजरकर भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में खत्म होगी।

पिछले दिनों भारत जोड़ो यात्रा विवादों में घिर गई थी क्योंकि केरल के कोल्लम में एक सब्जी विक्रेता से चंदा वसूलने वाले कांग्रेस नेता का वीडियो वायरल हुआ था। सब्जी विक्रेता ने यात्रा के लिए चंदा देने से मना कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने 16 सितंबर को तीन कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया था।

यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं गुंडा यात्रा: BJP

भारत जोड़ो यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यात्रा 21 दिन रोज 25 KM चलेगी।
भारत जोड़ो यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यात्रा 21 दिन रोज 25 KM चलेगी।

केरल कांग्रेस के प्रमुख सुधाकरने ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा- कोल्लम में पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया गया है। वे हमारी विचारधारा का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। ऐसा करने वाले लोग माफी को लायक नहीं हैं। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला और राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाए। कहा- यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं गुंडा यात्रा है।

राहुल गांधी ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य भारतीयों को याद दिलाना है कि यह एक देश है। यह सफल होगा यदि हम एक साथ खड़े हों और एक-दूसरे का सम्मान करें। यात्रा में पदयात्रा, रैलियां और जनसभाएं भी होंगी। इसमें आखिरी में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

भारत जोड़ो यात्रा का चंदा न देने पर दुकान तोड़ी: केरल में कांग्रेसियों ने सब्जीवाले का सामान फेंका, वीडियो सामने आने के बाद तीन सस्पेंड

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर सुर्खियों में है। केरल के कोल्लम में एक दुकानदार ने यात्रा का चंदा नहीं देने पर अपनी दुकान में तोड़फोड़ करने का कांग्रेसियों पर आरोप लगाया है। दुकानदार का नाम एस फवाज है और वे कोल्लम में सब्जी की दुकान चलाते हैं। तोड़फोड़ का वीडियो सामने आने के बाद केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के. सुधाकरन ने पार्टी के 3 कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है। पढ़े पूरी खबर...

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन:राहुल बोले- BJP सरकार की सोच अंग्रेजों जैसी, असम CM ने कहा- पाकिस्तान में जाकर यात्रा करो

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन है। बुधवार को पार्टी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। इस मौके पर राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि BJP सरकार की सोच अंग्रेजी जैसी है। पढ़े पूरी खबर...