• Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi; Congress Satyagraha Delhi Update | Mallikarjun Kharge Priyanka Gandhi

राहुल ने ट्विटर पर खुद को डिसक्वालिफाइड सांसद लिखा:प्रियंका बोलीं- देश का प्रधानमंत्री कायर; नड्डा बोले- रस्सी जल गई, बल नहीं गया

नई दिल्ली2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर राजघाट की है। कांग्रेस ने यहीं से संकल्प सत्याग्रह की शुरुआत की। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद हैं। - Dainik Bhaskar
तस्वीर राजघाट की है। कांग्रेस ने यहीं से संकल्प सत्याग्रह की शुरुआत की। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद हैं।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ कांग्रेस रविवार को देशभर में संकल्प सत्याग्रह किया। प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन जैसे बड़े नेता सुबह-सुबह राजघाट पहुंचे। पुलिस ने यहां धारा 144 लगा दी, लेकिन नेता और कार्यकर्ता इसके बावजूद पहुंचे। उधर, राहुल गांधी ने रविवार को ट्विटर पर अपना बायो बदल दिया। उन्होंने अब खुद को डिसक्वालिफाइड सांसद लिखा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज तक हम चुप रहे हैं तो आप हमारे परिवार का अपमान करते गए। मैं पूछना चाहती हूं कि एक आदमी का कितना अपमान करोगे। मुझ पर केस लगा दो, लेकिन सच ये है कि इस देश का प्रधानमंत्री कायर है। इस पूरे मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि रस्सी जल गई है, लेकिन बल नहीं गया।

लोकसभा सेक्रिटेरिएट ने 24 मार्च को राहुल गांधी को डिसक्वालिफाइड कर दिया था। राहुल केरल के वायनाड से सांसद थे। यह एक्शन मानहानि केस में राहुल को 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद लिया गया। राहुल ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था।

राजघाट पर बोलीं प्रियंका- तानाशाह सवाल उठाने वालों को दबाते हैं... पढ़िए स्पीच

प्रियंका गांधी ने कहा- मेरे पिता का संसद में अपमान किया गया। ये लोग शहीद के बेटे को देशद्रोही कहते हैं, मीर जाफर कहते हैं। एक मुख्यमंत्री तो यहां तक कहते हैं कि राहुल को पता ही नहीं उनका पिता कौन है। आपके प्रधानमंत्री भरी संसद में कहते हैं कि हमारा परिवार नेहरू नाम क्यों इस्तेमाल करता है। आपको कोई सजा नहीं मिलती, न संसद से बाहर निकालता है।

जिस व्यक्ति ने सूरत में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, वह कोर्ट में गया और 1 साल के लिए अपने ही मामले पर रोक लगाने के लिए कहा, लेकिन राहुल गांधी ने अडाणी पर संसद में भाषण देने के बाद मामले को फिर से ओपन करवाया। 1 महीने के अंदर सुनवाई हुई और राहुल को दोषी करार दिया गया।

आज तक हम चुप रहे हैं, आप हमारे परिवार का अपमान करते गए। मैं पूछना चाहती हूं कि एक आदमी का कितना अपमान करोगे। मेरा भाई पीएम के पास गया, उन्हें गले लगाया और कहा कि मुझे आपसे नफरत नहीं है। हमारी विचारधारा अलग है, लेकिन हमारे पास नफरत की विचारधारा नहीं है। क्या भगवान राम और पांडव परिवारवादी थे। हमारा परिवार देश के लिए शहीद हुआ तो क्या हमें शर्म आनी चाहिए।

आप हमें अपमानित करके ये सोचते हैं कि हम डर जाएंगे। हम और मजबूती से लड़ेंगे। हम आज भी देश की आजादी के लिए लड़ रहे हैं। देश की जनता को दिख नहीं रहा है कि उनकी सारी संपत्ति लूटी जा रही है। जो तानाशाही होते हैं वे सवाल उठाने वाले को दबाने की कोशिश करते हैं। इस अडाणी में है क्या कि उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ये हमें सोचना पड़ेगा।

राहुल गांधी ने दुनिया के दो सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों, हार्वर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अपनी शिक्षा पूरी की और वे उन्हें 'पप्पू' कहने लगे, लेकिन बाद में पता चला कि वह तो 'पप्पू' है ही नहीं, वह तो ईमानदार है और आम जनता के मुद्दों को समझता है।

एक आदमी कन्याकुमारी से कश्मीर तक क्यों चला। उसमें समता की, एकता की भावना थी। आज मीडिया, मंत्री, सांसद कह रहे हैं राहुल गांधी ने विदेश जाकर देश का अपमान किया। जो आदमी जनता की आवाज उठा रहा है, वो देश का अपमान कर सकता है। वो गरीबों का बेरोजगारों का हक मांग रहा है। उनके हक की लड़ाई लड़ रहा है।

प्रियंका के आरोपों पर BJP ने कहा- कांग्रेस का सत्याग्रह कोर्ट के फैसले के खिलाफ
सत्याग्रह के दौरान प्रियंका के बयानों पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल की सांसदी कानून के अनुसार गई है। कोर्ट के फैसले के विरोध में ही कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है। ये सत्याग्रह के नाम पर दुराग्रह है। गांधी परिवार खुद को कानून से ऊपर समझता है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राहुल पहले चोर कहकर जातिसूचक गालियां देते हैं। कोर्ट ने इस पर माफी मांगने को कहा तो उन्होंने माफी नहीं मांगी। यह उनके अंहकार को दिखाता है।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर बायो बदल दिया है...

राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपना बायो बदल दिया है। राहुल ने लिखा है- कांग्रेस पार्टी का सदस्य और डिस्क्वालिफाइड सांसद।
राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपना बायो बदल दिया है। राहुल ने लिखा है- कांग्रेस पार्टी का सदस्य और डिस्क्वालिफाइड सांसद।

पढ़िए प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने क्या कहा...

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- राहुल गांधी ने जब इस मुद्दे को उठाया तो उन्हें दबाने के लिए ये (BJP) मानहानि के केस का तमाशा कर रहे हैं। ये एक साजिश है जिसके खिलाफ राहुल गांधी लड़ रहे हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। यह सत्याग्रह सिर्फ आज के लिए है लेकिन ऐसे सत्याग्रह पूरे देश में किए जाएंगे। राहुल गांधी आम जनता के लिए लड़ रहे हैं। बयान राहुल गांधी ने कर्नाटक में दिया था, लेकिन मामला गुजरात स्थानांतरित कर दिया गया था। भाजपा के पास कर्नाटक में मानहानि का मुकदमा दायर करने की शक्ति नहीं थी।
  • सलमान खुर्शीद ने कहा- उन्हें (राहुल गांधी को) एक कानून के तहत जिम्मेदार ठहराया गया है। हमारा मानना है कि इसे उलटने के लिए अपील ही सही रास्ता है। एक वकील के तौर पर मैं साफ तौर पर दिखा सकता हूं कि फैसले में कई खामियां हैं।
  • शशि थरूर ने कहा- यह (सत्याग्रह) सिर्फ कांग्रेस या राहुल गांधी के लिए नहीं है, यह भारतीय लोकतंत्र के लिए है। हमारा लोकतंत्र जिसे हमारे PM भारत को दुनिया में लोकतंत्र की मां कहते हैं, वहां संसद में प्रमुख विपक्षी नेता को अपनी आवाज उठाने नहीं दी जाती। क्या यह हमारे देश के लिए अच्छा है? यह उस सिस्टम के लिए है जिसमें लोगों को बोलने की, अपने विचार रखने की, सरकार को सवालों से चुनौती देने और जवाबदेह ठहराने की आजादी हो। यह विपक्ष का विजन था जिसके लिए पीएम मोदी ने खुद आह्वान किया था।
  • राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा- मैंने पहली बार देखा है कि कोई मुद्दा आया हो, आरोप लगे, लेकिन नेता उस पर जवाब देने को तैयार नहीं हैं। आजादी के बाद पहली बार देखा कि कोई प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे रहा है। जवाब तो दूर प्रधानमंत्री तो अडाणी का नाम लेने को भी तैयार नहीं हैं।

देखिए देशभर में चल रहे कांग्रेस सत्याग्रह की तस्वीरें...

शिमला: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डरो मत पोस्टर के साथ रिज रोड पर सत्याग्रह में हिस्सा लिया।
शिमला: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डरो मत पोस्टर के साथ रिज रोड पर सत्याग्रह में हिस्सा लिया।
नागपुर: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने पार्टी के बाकी नेताओं के साथ सत्याग्रह किया।
नागपुर: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने पार्टी के बाकी नेताओं के साथ सत्याग्रह किया।
श्रीनगर: पार्टी ऑफिस में सत्याग्रह करते कांग्रेस के सदस्य। भारत जोड़ो यात्रा का समापन भी यहीं हुआ था।
श्रीनगर: पार्टी ऑफिस में सत्याग्रह करते कांग्रेस के सदस्य। भारत जोड़ो यात्रा का समापन भी यहीं हुआ था।
लखनऊ: शहर के शहीद स्मारक में सत्याग्रह करतीं महिला कांग्रेस की सदस्य।
लखनऊ: शहर के शहीद स्मारक में सत्याग्रह करतीं महिला कांग्रेस की सदस्य।
अहमदाबाद: सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रदर्शन उग्र हो गया, इसलिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया।
अहमदाबाद: सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रदर्शन उग्र हो गया, इसलिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया।
पोर्ट ब्लेयर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कांग्रेस अध्यक्ष रंगलाल हलदर, कांग्रेस सांसद कुलदीप राय शर्मा और अन्य नेताओं ने पोर्ट ब्लेयर में गांधी भवन में सत्याग्रह किया।
पोर्ट ब्लेयर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कांग्रेस अध्यक्ष रंगलाल हलदर, कांग्रेस सांसद कुलदीप राय शर्मा और अन्य नेताओं ने पोर्ट ब्लेयर में गांधी भवन में सत्याग्रह किया।
मुंबई: कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहेब थोराट और भाई जगताप ने पार्टी ऑफिस में सत्याग्रह किया।
मुंबई: कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहेब थोराट और भाई जगताप ने पार्टी ऑफिस में सत्याग्रह किया।
पटना: प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पार्टी नेताओं के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास केंद्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह किया।
पटना: प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पार्टी नेताओं के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास केंद्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह किया।
रांची: प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सत्याग्रह किया।
रांची: प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सत्याग्रह किया।
बीकानेर: महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
बीकानेर: महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

कल राहुल ने कहा था- सावरकर नहीं गांधी हूं, माफी नहीं मांगूंगा
हिन्दुस्तान का लोकतंत्र खतरे में है... राहुल ने इसी लाइन के साथ अपनी बात की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सवाल किया- अडाणी और मोदी का रिश्ता क्या है? उन्होंने केंब्रिज यूनिवर्सिटी में लोकतंत्र पर कही अपनी बात और सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है... वाले बयान पर सफाई भी दी। पढ़ें राहुल ने सवालों के जवाब में क्या कहा...

देखिए शनिवार को हुए प्रदर्शन की तस्वीरें...

मध्यप्रदेश: भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
मध्यप्रदेश: भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
पश्चिम बंगाल: कोलकाता में कांग्रेस समर्थक हिटलर-मोदी का पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते दिखे।
पश्चिम बंगाल: कोलकाता में कांग्रेस समर्थक हिटलर-मोदी का पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते दिखे।
उड़ीसा: भुवनेश्वर में कांग्रेसियों राहुल गांधी के डिस्क्वालिफिकेशन के विरोध में ट्रेनें रोककर प्रदर्शन किया।
उड़ीसा: भुवनेश्वर में कांग्रेसियों राहुल गांधी के डिस्क्वालिफिकेशन के विरोध में ट्रेनें रोककर प्रदर्शन किया।
असम: गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस ने हिरासत में लिया।
असम: गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस ने हिरासत में लिया।
तेलंगाना: हैदराबाद में महिला कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
तेलंगाना: हैदराबाद में महिला कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
नई दिल्ली: नई दिल्ली में राहुल गांधी के समर्थकों ने उनका मुखौटा पहनकर प्रदर्शन किया।
नई दिल्ली: नई दिल्ली में राहुल गांधी के समर्थकों ने उनका मुखौटा पहनकर प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में राहुल समर्थक डरो मत के पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, बाद में पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में राहुल समर्थक डरो मत के पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, बाद में पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।
महाराष्ट्र: मुंबई विधानसभा के बाहर महाविकास अघाड़ी के विधायकों ने मुंह पर काली पट्‌टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया।
महाराष्ट्र: मुंबई विधानसभा के बाहर महाविकास अघाड़ी के विधायकों ने मुंह पर काली पट्‌टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया।

राहुल गांधी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

मानहानि केस में सूरत कोर्ट से राहुल गांधी को 2 साल की सजा

'सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है...' इस बयान से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने गुरुवार को दोषी करार दिया। इस फैसले के 27 मिनट बाद कोर्ट ने उन्हें 2 साल की जेल की सजा सुनाई और 15 हजार का जुर्माना भी लगाया। इसके कुछ देर बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत भी दे दी। साथ ही सजा को 30 दिन के लिए स्थगित कर दिया। सुनवाई के दौरान राहुल कोर्ट में मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर...

सदस्यता खत्म होने के 3 घंटे बाद कहा- हर कीमत चुकाने को तैयार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे रद्द कर दी गई। वह केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। लोकसभा सचिवालय ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है। लोकसभा की वेबसाइट से भी राहुल का नाम हटा दिया गया है। राहुल ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। राहुल ने फैसले के करीब 3 घंटे बाद ट्वीट कर लिखा, 'मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं, मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।' पढ़ें पूरी खबर...