कांग्रेस ने महंगाई, जीएसटी और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को सुबह से ही संसद से सड़क तक प्रदर्शन किया। सबसे पहले सोनिया ने कांग्रेसी सांसदों के साथ संसद में काले कपड़े पहनकर जमकर नारेबाजी की।
राहुल संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और हिरासत में ले लिया। इसके बाद प्रियंका गांधी अपने सांसदों के साथ पीएम आवास घेरने के लिए निकलीं, लेकिन यहां भी पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।
शाह बोले- आज तो ED की पूछताछ भी नहीं थी, फिर विरोध क्यों
गृह मंत्री अमित शाह ने दिनभर चले प्रदर्शन पर शाम को बयान दिया। उन्होंने कहा- आज तो ED की पूछताछ भी नहीं थी फिर कांग्रेस ने प्रदर्शन क्यों किया। आज राम मंदिर की नींव पड़ी थी। कांग्रेस ने छिपे तौर पर इसका विरोध किया। शाह ने काले कपड़ों में प्रदर्शन करने पर भी सवाल उठाया। कहा कि जिस दिन राम मंदिर का शिलापूजन हुआ, उसी दिन को विरोध प्रदर्शन के लिए क्यों चुना। कांग्रेस ने इस तरह से तुष्टिकरण की अपनी नीति को आगे बढ़ाया है।
राहुल हिरासत में, प्रियंका सड़क पर ही बैठ गईं
राहुल को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला और वे अपने सांसदों के साथ पीएम आवास घेरने के लिए निकलीं, लेकिन यहां भी पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। वे सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। इस दौरान अजय माकन, सचिन पायलट, हरीश रावत, अविनाश पांडे सहित कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को हिरासत में लिया गया। शाम को सभी नेताओं को छोड़ दिया जाएगा।
दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के फोटोज...
कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स
राज्यों में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन
राजस्थान में सड़कों पर लेटे कांग्रेसी, पायलट हिरासत में
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस राजस्थान में बड़ा विरोध प्रदर्शन कर रही है। अलग-अलग जिलों में नेता नए-नए तरीकों से विरोध जता रहे हैं। राजस्थान से बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन में भी शामिल होने पहुंचे हैं। यहां कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें
पटना में राजभवन जा रहे कांग्रेसियों को रोका
शुक्रवार को पटना में कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च निकाला। मार्च कुछ दूर ही निकला था कि पुलिस ने कर उसे रोक दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। कार्यकर्ता सड़क पर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस गाड़ी को घेर लिया और विरोध करने लगे। पूरी खबर पढ़ें
रायपुर में CM बघेल महंगाई के विरोध में धरने पर बैठे
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने अपना विरोध प्रदर्शन किया। देश में बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों से आए जिला स्तर के नेताओं के अलावा प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।अंबेडकर चौक में धरना देने के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कुछ कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज भवन में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर धरना प्रदर्शन का समापन किया। पूरी खबर पढ़ें
राहुल ने कहा- 8 साल में सब बर्बाद हो गया
इससे पहले, सुबह राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, 'क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं, यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया।' दरअसल, कांग्रेस आज देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। मीडिया से बात करने के दौरान वह अपने बाजू पर काली पट्टी बांधे थे।
राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.