• Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Siddaramaiah | Congress Bharat Jodo Yatra Karnataka Latest Video Update

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल-सिद्दारमैया ने दौड़ लगाई:भूपेश बघेल बोले- तैयारी करके जाना पड़ेगा; आज प्रियंका गांधी यात्रा में शामिल होंगी

नई दिल्ली8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है। गुरुवार को इस यात्रा में कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया शामिल हुए थे। वे राहुल गांधी के ठीक बगल में चल रहे थे। फिर अचानक राहुल गांधी ने उनका हाथ पकड़ा और भागना शुरू कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धारमैया आते हैं तो राहुल उनका हाथ पकड़कर दौड़ने का इशारा करते हैं। फिर पूर्व CM मुस्कुराते हुए राहुल गांधी के साथ कदम बढ़ा देते हैं। कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा कि अब तो तैयारी करके जाना पड़ेगा।

विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही कांग्रेस
अगले साल यानी 2023 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां कांग्रेस का सीधा मुकाबला BJP से है। यही वजह है कि कांग्रेस यहां दोनों दिग्गज नेता सिद्धारमैया और पूर्व कैबिनेट मंत्री डीके शिवकुमार को समान महत्व दे रही है। कांग्रेस दोनों नेताओं के बीच संबंधों को मजबूत कर कार्यकर्ताओं में एकता का संदेश देने की कोशिश कर रही है।

कर्नाटक में राहुल गांधी के पोस्टर में फिर सावरकर की तस्वीर लगाई गई। हालांकि कांग्रेस ने सफाई देते हुए इसे शरारती तत्वों का काम बताया है।
कर्नाटक में राहुल गांधी के पोस्टर में फिर सावरकर की तस्वीर लगाई गई। हालांकि कांग्रेस ने सफाई देते हुए इसे शरारती तत्वों का काम बताया है।

गुरुवार को यात्रा में शामिल हुई थीं सोनिया गांधी
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को केरल से शुरू हुई थी। 30 सितंबर को यात्रा कर्नाटक पहुंची। 21 अक्टूबर तक यात्रा यहां जारी रहेगी। गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी यात्रा में शामिल हुई थीं। उन्होंने राहुल गांधी और कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा की।

खराब स्वास्थ्य की वजह से सोनिया लंबे अंतराल के बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुईं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी जमीन में बैठकर अपनी मां के जूते की लेस बांधते दिखे। अब आज यह यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल होंगी।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें...

भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचीं सोनिया गांधी, 15 मिनट पैदल चलने के बाद राहुल ने वापस भेजा

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक के मंड्या में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। राहुल ने कंधे पर हाथ रखकर मां का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा में मौजूद महिला नेताओं ने सोनिया गांधी का हाथ थाम लिया। पढ़ें पूरी खबर...

बारिश के बीच राहुल की जनसभा, कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बोले- हम प्यार फैलाने निकले हैं

कर्नाटक के मैसूर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बारिश के बीच जनसभा को संबोधित किया। गांधी जयंती के मौके पर जब पूरे दिन की यात्रा के बाद राहुल लोगों को संबोधित करने के लिए मंच की तरफ बढ़े तो बारिश होने लगी। इस मौके पर राहुल ने बारिश रुकने का इंतजार नहीं किया। भीगते हुए उन्होंने भाषण जारी रखा। पढ़ें पूरी खबर...